
जमशेदपुर।


गोलमुरी स्थित आर डी टाटा तकनीकी शिक्षा संस्थान (NTTF) में ब्रिज कोर्स के लिए आवेदन निकल गया है। ब्रिज कोर्स का उद्देध्य NTTF में प्रवेश एवं नामांकन हेतु होने वाली मुख्य परीक्षा की तैयारी करने है जिससे ये उम्मीदवार बेहतर परिणाम देकर मेरिट में आ सकते है और साथ ही अपनी चॉइस के कोर्स का चुनाव कर सकते हैं। टाटा स्टील और इससे जुड़ी कॉम्पनिनके कर्मचारियों के बच्चों को विशेष प्रशिक्षण का यह कोर्स युवाओं में उत्साह दिखा रहा है। इस बार यह कोर्स अन्य उम्मीदवारों को भी दिया जाएगा ऐसा।निर्णय लिया गया है। ब्रिज कोर्स के लिए अब तक 50 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं और यह आगामी 24 अप्रैल तक जाम लिया जाएगा। 25 अप्रैल से कोर्स का आरम्भ होगा जिसमें।गणित विज्ञान और एप्टीट्यूड के प्रश्नों को हल करवाया जाएगा। जिससे वे परीक्षा में शामिल होने से पूर्व स्वयं को सहज महसूस करेंगे। संस्थान के प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि इस रोजगारपरक प्रशिक्षण युवाओं में एक अलग उम्मीद और आशा जगा रहा है। इसलिए NTTF की तकनीकी शिक्षा इस मामले में एक नया आयाम लिख रहा है। ब्रिज कोर्स के संयोजक नेहा सिंह को बनाया गया यही जबकि बीरेंद्र आचार्य मुख्य रूप से कार्य संपादित करेंगे।इस कोर्स में अन्य सहयोगी की भूमिका में पंकज गुप्ता स्वेतराज,संजय रवि अश्वनी सत्यश्री शिव प्रसाद रहेंगे।

