
गम्हरिया: क्षेत्र में एलपीजी घरेलू गैस की किल्लत खत्म होने का नाम नहीं ले रही है, जिससे आम उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गम्हरिया का यह दृश्य बेहद चिंताजनक है, जहां उपभोक्ता सुबह 8 बजे से ही गैस लेने के लिए लंबी लाइनों में खड़े होने को मजबूर हैं। छोटे-बड़े कारखानों में कार्यरत कर्मचारी अपनी ड्यूटी छोड़कर सुबह से लाइन में लगने के लिए विवश हैं।
READ MORE :Jamshedpur News :पुलिस ने लॉन्च किया ‘जोहार पुलिस चैटबॉट’, व्हाट्सएप के जरिए घर बैठे मिलेंगी सभी पुलिस सेवाएं
गैस किल्लत और उपभोक्ताओं की गंभीर समस्याएं
गैस हमारी एक अति आवश्यक आवश्यकता है, लेकिन इसके सुलभ वितरण को लेकर किसी का भी ध्यान इस ओर नहीं है। सरायकेला-खरसावा जिला के राजद पूर्व जिला प्रवक्ता, मीडिया प्रभारी सह वन पर्यावरण एवं जलवायु रक्षा समिति के प्रवक्ता मुकेश झा ने इस संवेदनशील मामले पर अविलंब पहल करने की पुरजोर मांग की है।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि जो लोग यह दावा करते हैं कि गैस की कोई किल्लत नहीं है, उनका यह बयान सरासर गलत है। जमीनी हकीकत यह है कि कभी-कभी सुबह से शाम तक लाइन में खड़े रहने के बावजूद उपभोक्ताओं को खाली सिलेंडर लेकर ही घर वापस लौटना पड़ता है, जो एक गंभीर समस्या बन चुकी है।
READ MORE :Adityapur News :27 सितंबर को फुटबॉल मैदान में होगा कुड़मी सेना का विराट करम महोत्सव, झाड़ग्राम की पंपा महतो पेश करेंगी झुमुर संगीत
सरकार को बदनाम करने की साजिश
मुकेश झा ने इस व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस किल्लत के कारण सरकार की किरकिरी हो रही है और यह वर्तमान हेमंत सोरेन सरकार को बदनाम करने की एक गहरी साजिश प्रतीत होती है। उन्होंने प्रशासन और संबंधित एजेंसियों से मांग की है कि जल्द से जल्द गैस आपूर्ति को सुचारू बनाया जाए ताकि जनता को इस तरह की कठिनाइयों से निजात मिल सके।

