जमशेदपुर।
आय से अधिक मामले में फंसे पुर्व मंत्री दुलाल भूईया ने अपने बेटे विप्लव को राजनिती में उतारते हुए जुगसलाई विघानसभा सीट से टिकट के लिए दावा कर दिया है।बकायदा इसके लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला कमेटी के पास पूर्व मंत्री दुलाल भूईया ने अपना आवेदन भी दे दिया है। मालूम हो पूर्व मंत्री दुलाल के बेटे विप्लव वकालत की पढाई करके रांची हाईकोर्ट में प्रेक्टिस कर रहे हैं।
इस सबंध में पूर्व मंत्री दुलाल भूईया ने कहा कि झारखंड राज्य अलग बनने के लिए वे कई बार जेल भी गए है। लेकिन कई कामो को वे नही कर पाए हमारा अधुरे काम को मेरे पुत्र विप्लव भूईया पुरा करेगे। इसके लिए हमने गुरुजी और हेमत सोरेन के साथ साथ जिला कमेटी के पास विप्लव भूईया का आवेदन जुगसलाई विधानसभा के लिए दिया है। हमे आशा ही नही पूर्ण विश्वासहै कि पार्टी अगर हमे टिकट देती है तो हमारा बेटा उस सीट को जीत कर हेमत सोरेन के हाथो को मजबूत करेगे।



