
जमशेदपुर।
गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित केबुल कंपनी (इंकैब इंडस्ट्रीज) के जेनरल ऑफिस में दोपहर करीब दो बजे अचानक से आग लग गयी. यह आग दूसरी बार जेनरल ऑफिस में लगी है. करीब 20 सालों से बंद इस कंपनी में लगातार दूसरी बार बिना बिजली के आग लग गयी है। जानकारी अनुसार इस जेनरल ऑफिस की बिजली कटी हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि आग अचानक से उठनी शुरू हुई, जिसको राहगिरों ने देखा तो लोगों को सूचित किया। जेनरल ऑफिस में ही कंपनी से जुड़ी हुई सारे दस्तावेज रखे जाते है। इससे पहले भी एक बार इसी जेनरल ऑफिस में 2019 में ही आग लग चुकी है, जो निचले मंजिल पर लगी थी और इस बार पहले मंजिल पर आग लगी है। वही कुछ लोगो का कहना है कि साजिश के तहत कंपनी मे आग लगाया गया है।
वही केबूल कपंनी के जेनरल ऑफिस में लगे आग की सूचना पर स्थानिय विधायक घटनास्थल पहुंचे और पुरे मामले की जानकारी ली।वही मौजूद पत्रकारो से बातचीत करते हुए सरयू राय ने बताया कि केबल कंपनी, जमशेदपुर के मुख्यालय में आज लगी भीषण आग की जाँच कराने के लिये राज्य के मुख्य सचिव को कहा है. इस बारे में राज्य के डीजीपी ने भी इसकी जाँच कराने के लिये जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिया है।
श्री राय ने घटनास्थल का दौरा करने के बाद कहा है कि प्रथम दृष्टया इसमें षड्यंत्र की बू आ रही है. यहाँ चौथी बार आग लगी है. इसमें मज़दूरों के वेतन, पी फ़ एकाउंट आदि के काग़ज़ात थे. कंपनी 20 साल से बंद है।. खोलने का मामला कंपनी लॉ बोर्ड ट्रिब्युनल में चल रहा है. ९ जनवरी को डेट है. शायद इसीलिये कागजातो को जला कर ख़ाक करने का षड्यंत्र हुआ है. मुख्य सचिव और डीजीपी ने जाँच का आदेश दे दिया है. कल सरयू राय की वार्ता केबुल कर्मियों के साथ है।



