Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Entertainment News : हीमोलिम्फ’ का ट्रेलर लांच
Uncategorized

Entertainment News : हीमोलिम्फ’ का ट्रेलर लांच

BJNN DeskBy BJNN DeskMay 11, 2022No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

– अब्दुल वाहिद शेख के वास्तविक जीवन की घटनाओं पर आधारित

ट्रेलर लिंक:

“आखिर में जीत सच्चाई की ही होती है, लेकिन इसे सामने लाने के लिए कष्ट उठाना पड़ता है,” जॉर्ज वाशिंगटन के इस कथन से प्रेरणा लेते हुए निर्देशक सुदर्शन गमरे ने फिल्म ‘हेमोलिम्फ- द इनविजिबल ब्लड’ से डेब्यू किया है।

आज रियल वाहिद शेख की मौजूदगी में, निर्माताओं ने फिल्म का ट्रेलर लांच किया। इस मौके पर, निर्देशक सुदर्शन और अभिनेता रियाज़ अनवर उपस्थित थे। रियाज़ अनवर फिल्म में वाहिद शेख की भूमिका निभा रहे हैं। हीमोलिम्फ, एक शिक्षक अब्दुल वाहिद शेख के जीवन की वास्तविक कहानी है, जिस पर 11 जुलाई 2006 को मुंबई ट्रेन बम विस्फोट के बाद गंभीर धाराओं में आरोप लगाए गए थे। इन आरोपों ने वाहिद के साथ ही उसके परिवार को भी झंझोड़ दिया था। फ़िल्म निर्माताओं ने न्याय के लिए वाहिद के संघर्ष को रुपहले पर्दे के माध्यम से लोगों के बीच रखने की कोशिश की है।

ट्रेलर में, गलत तरीके से फँसाए गए एक मासूम स्कूल अध्यापक की पीड़ा और उसकी हार ना मानने के संकल्प को दिखाया गया है। 2.09 मिनट के ट्रेलर में वाहिद और उसके परिजनों की न्याय पाने के लिए उठाने पड़ रहे दुश्वारियों को पर्दे पर दिखाया गया है। फ़िल्म के बारे में बात करते हुए, निर्देशक सुदर्शन गामारे ने कहा, “यह मेरी पहली फिल्म है, और कहानी मेरे दिल के बहुत करीब है। मैं पिछले कुछ सालों से इस कहानी को महसूस कर रहा था और चाहता था कि हर कोई झूठे आरोपों में फंसाए गए एक आम आदमी की कहानी को सुने-देखे और महसूस करने की कोशिश करे। मैं टीजर और पोस्टर से मिली प्रतिक्रिया से बहुत उत्साहित हूँ और उम्मीद करता हूँ कि ट्रेलर को भी ऐसी ही प्रतिक्रिया मिलेगी।”

फिल्म के बारे में पूछे जाने पर, रियल अब्दुल वाहिद शेख ने बताया, “मेरी आपबीती पर फिल्म बनाने के लिए कई लोगों ने मुझसे संपर्क किया, लेकिन सुदर्शन के दृढ़ विश्वास ने मुझे फिल्म के लिए ‘हाँ’ कहने को बाध्य कर दिया। उनकी सोच रही कि बिना किसी लाग-लपेट के वास्तव में जो कुछ हुआ है, उसे दिखाया जाए। ट्रेलर देखने के बाद उन डरावने वर्षों से जुड़ी मेरी पिछली यादें ताजा हो गईं। मैं रियाज़ की भी प्रशंसा करना चाहूँगा, जिन्होंने पर्दे पर मेरे किरदार को निभाया है। मुझे उम्मीद है कि यह फिल्म बड़ी संख्या में लोगों तक पहुँचेगी, ताकि वे आपराधिक कार्यवाही में फंसाए जाने वाले एक आम आदमी का दर्द समझ सकें।

यह फिल्म टिकटबारी और एबी फिल्म्स एंटरटेनमेंट द्वारा आदिमन फिल्म्स के सहयोग से बनाई गई है। इसके सह-निर्माता एनडी9 स्टूडियोज़ हैं। फिल्म सुदर्शन गमरे द्वारा लिखित और निर्देशित है। फिल्म में अब्दुल वाहिद शेख की भूमिका रियाज़ अनवर ने निभाई है। फिल्म में मुज्तबा अज़ीज़ नाज़ा ने बैकग्राउंड स्कोर दिया है, डायरेक्टर ऑफ फोटोग्राफी रोहन राजन मापुस्कर हैं और फिल्म का संपादन एचएम ने किया है। यह फिल्म 27 मई 2022 को आपके नज़दीकी सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) में बिना बेहोश किए रीढ़ की हड्डी का सफल इलाज, बलून काइफोप्लास्टी से बुजुर्ग महिला को 24 घंटे में मिली चलने की शक्ति

July 5, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: गुरु हरगोबिंद साहिब जी के प्रकाश पर्व पर वृद्धाश्रम में विशेष सेवा, बुजुर्गों के चेहरे पर आई मुस्कान

July 5, 2026

South Eastern Railway cancelled trains :रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर, हावड़ा-पुरी शताब्दी और बड़बिल एक्सप्रेस सहित ये ट्रेनें रहेंगी पूरी तरह रद्द, देखें लिस्ट

June 24, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.