
दुमक।


एयरपोर्ट दुमका में मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कल्याण विभाग के द्वारा आर्मी भर्ती हेतु ‘‘जय हिन्द‘‘ के तहत चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षणार्थियों से भेंट की। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे खुशी है कि गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या में मुझे संथाल परगना के वैसे जवानों से मिलने का मौका मिला है जो आने वाले दिनों में देश सेवा के लिए जाएंगे। अंग्रेजों के गुलामी की जंजीर को तोड़ने में आदिवासी पुरखों का योगदान महत्वपूर्ण है। देश की आजादी में यहाँ के वीरों का योगदान अतुलनीय है। सिदो कान्हू, चाँद भैरव, फूलो, झानो सहित झारखंड के सभी वीरों को मैं नमन करता हूँ। जिन्होंने इस भारत माता की रक्षा के लिए अपना बलिदान दे दिया। उन्होंने कहा कि संथाल परगना के युवाओं में देश सेवा के प्रति जो उत्साह है, उसकी जितनी प्रशंसा की जाय कम है। 1971 के पाकिस्तान आंदोलन में झारखण्ड़ के वीर अल्बर्ट एक्का के वजह से भारत को जीत मिली थी। जिस सिदो कान्हू की भूमि से अंग्रेजों को चुनौती दी गयी थी। आज यहाँ के नौजवान देश की रक्षा के लिए तैयार दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूरी ईमानदारी से प्रशिक्षण प्राप्त करें ताकि शत प्रतिशत आप चयन हो सकें। उन्होंने कहा कि कल्याण विभाग द्वारा जिला प्रशासन के इस पहल की जितनी भी प्रशंसा की जाय कम है। कल्याण विभाग और जिला प्रशासन को उन्होंने साधुवाद और धन्यवाद दिया।
इस दौरान दुमका के उपायुक्त मुकेश कुमार ने मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास को जय हिंद के तहत प्रशिक्षण प्राप्त करने वालों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए कहा कि जिला प्रशासन द्वारा इन्हें सेना के जवानों जैसी वर्दी दी गयी है ताकि ये सभी इस वर्दी को पहनने के लिए प्रशिक्षण के दौरान खूब मेहनत करें। उन्होंने बताया कि एसएसबी के द्वारा इन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इस दौरान प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले जवानों ने अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि हमने जो कुछ भी पिछले दिनों सीखा है उसके लिए जिला प्रशासन तथा एसएसबी के अधिकारियों को धन्यवाद देता हूँ। सरकार जिस प्रकार से युवाओं को रोजगार देने के बारे में सोच रही है, यह झारखण्ड़ के लोगों के लिए गर्व की बात है। पहली बार सरकार घर आकर लोगों को रोजगार देने के लिए तैयार कर रही है। सरकार युवाओं के दर्द को समझ रही है। सरकार ने हम सभी युवाओं को रास्ता दिखाने का कार्य किया है। हम सब खूब मेहनत करेंगे और दिखाए रास्ते पर चलेंगे।
इससे पूर्व माननीय मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। समाज कल्याण मंत्री डॉ लुइस मरांडी, संथाल परगना के आयुक्त भगवान दास, डीआईजी राजकुमार लकड़ा, उपायुक्त मुकेश कुमार, पुलिस अधीक्षक वाईएस रमेश, उप विकास आयुक्त वरुण रंजन, प्रशिक्षु आईएएस शशि प्रकाश ने उन्हें पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया।

