
जमशेदपुर।
आज जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (डीआरडीए) जमशेदपुर की एक टीम प्रखंड क्षेत्र में चल रहे बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर आवास निर्माण की जमीनी स्थिति देखने के लिए तेंतला पंचायत पहुंची. इस दौरान टीम ने मुखिया दीपांतरी सरदार से स्थिति का जायजा लिया साथ ही तुड़ी गांव जाकर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर आवास योजना के तहत बन रहे 7(सात) आवासों के निर्माण की स्थिति को देखा. इन 7(सात) आवासों में दो आवास के छत का ढलाई हो गया है, जबकि 5(पांच) का कार्य लिंटर के उपर चल रहा है. टीम ने मनरेगा के तहत मजदूरी भुगतान की भी जानकारी लिया, जहां कार्यरत मजदूरों ने नियमित मजदूरी मिलने की बात कही. इसके पश्चात टीम ने कार्य की स्थिति पर संतुष्टि जाहिर किया एवं इसकी जानकारी डीडीसी बी.महेश्वरी को दिया. ज्ञात हो कि तेंतला पंचायत में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर आवास योजना के तहत 51 आवास निर्माण की स्वीकृति दी गई है, जिसका कार्य प्रगति पर है. पंचायत क्षेत्र में अबतक पांच घरों के छत की ढलाई हो गयी है. टीम में मुख्य रूप से प्रोजेक्ट ऑफिसर विपिन कुमार सिन्हा, एपीओ अखिलेश कुमार, पीएमएवाई के जिला समन्वयक, ट्रेनर कॉ-अर्डिनेटर के अलावा पंचायत की मुखिया एवं प्रखंड समन्वयक मौजूद थे.



