
जमशेदपुर।


भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डाॅ दिनेशानंद गोस्वामी आज चाकुलिया प्रखंड के जामुआ गाँव पहुँचे तथा वहाँ वे किसानों से मिले। किसानों के बुलावे पर पहुँचे डाॅ गोस्वामी को किसानों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया तथा किसानों के आग्रह पर डाॅ गोस्वामी किसानों के द्वारा उगाई गई सब्जियों की खेती को देखने उनके खेतों में गये। जामुआ गाँव के 25 किसानों ने पहली बार अपने खेतों में सब्जी की खेती कर रहे हैं। विदित हो कि गत वर्ष डाॅ दिनेशानंद गोस्वामी के प्रयास से राज्य सरकार ने जामुआ गाँव में सिंचाई हेतु डीप बोरिंग की व्यवस्था की थी। इस डीप बोरिंग के जल से किसान सब्जियों की जैविक खेती कर रहे हैं। डाॅ गोस्वामी सब्जियों की खेती देखकर अत्यंत प्रसन्न हुए। उन्होंने किसानों के परिश्रम से सब्जियों की उन्नत खेती की सराहना की। डाॅ गोस्वामी से मिलने वाले किसानों में प्रमुख रूप से कुशराम मुंडा, आकाश मुंडा, हेमंत मुंडा, अनिल मुंडा, मिहिर मुंडा, सुकरा मुंडा, गणेश मुंडा, ठाकुरदास मुंडा, कालीपद मुंडा, कुनाराम मुंडा, सुनील मुंडा, पुर्ण मुंडा, विश्वदेव मुंडा, सुकदा मुंडा शामिल थे।
डाॅ गोस्वामी के साथ श्यामसुन्दरपुर मंडल भाजयुमो अध्यक्ष दुर्गा पद गिरि, भाजपा नेता सनत गिरि तथा मदन गिरि भी उपस्थित थे।

