
जमशेदपुर: हावड़ा से राउरकेला जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में बुधवार को तकनीकी खराबी आने के कारण यात्रियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर डिवीजन के अंतर्गत बिश्रा (ओडिशा) स्टेशन के पास ट्रेन के पहिए में तकनीकी समस्या (Technical Snag) आ गई, जिसके कारण ट्रेन को बीच रास्ते में ही रोकना पड़ा।


READ MORE :DHANBAD NEWS :मुगमा स्टेशन रीमॉडलिंग: सितंबर में कई ट्रेनें रद्द और डायवर्ट
बिसरा स्टेशन पर डेढ़ घंटे से अधिक खड़ी रही ट्रेन
ट्रेन के अचानक बिश्रा स्टेशन पर डेढ़ घंटे से अधिक समय तक फंसे रहने के कारण यात्रियों में काफी नाराजगी देखने को मिली। रेलवे डिवीजन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि तकनीकी खराबी के चलते यह विलंब हुआ। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए विशेष ट्रेन या अन्य पैसेंजर ट्रेनों से उन्हें उनके गंतव्य तक भेजने का प्रबंध किया, जिससे यात्रियों को लगभग दो घंटे की अतिरिक्त देरी का सामना करना पड़ा।
READ MORE :Indian Railways Update: पोरबंदर-शालीमार और पोरबंदर-सांतरागाछी एक्सप्रेस अब चलेंगी आधुनिक एलएचबी कोच के साथ, यात्रियों को मिलेगा बेहतर और सुरक्षित सफर
टाटा नगर में हेल्प डेस्क और अन्य ट्रेनों का शेडूल बदला
चक्रधरपुर डिवीजन के जनसंपर्क निरीक्षक (PRI) आभीर मिश्रा ने बताया कि तकनीकी समस्या के बाद टाटानगर स्टेशन से हावड़ा के लिए एक विशेष ट्रेन की व्यवस्था की गई। इसके अलावा, ब्रह्मपुर-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस को भी एक घंटे के पुनर्निर्धारित (Reschedule) समय पर चलाया गया, जबकि राउरकेला वंदे भारत को दो घंटे की देरी से संचालित किया गया। यात्रियों की सहायता के लिए टाटानगर स्टेशन पर एक विशेष हेल्प डेस्क भी स्थापित किया गया था।
@RailTatanagar @JharkhandRail
Technical snag reported in the engine of the Howrah-Rourkela Vande Bharat Express near Bisra station. Stranded passengers were safely transshipped and sent to their destinations via the South Bihar Express.#VandeBharat #IndianRailways #RourkelaNews pic.twitter.com/Ap9lCYI9tf— Bihar Jharkhand News Network (@BJNN02) August 26, 2026
घटना के मुख्य बिंदु
तकनीकी खराबी: बिसरा स्टेशन के पास वंदे भारत एक्सप्रेस के पहिए में तकनीकी समस्या आई।
यात्री व्यवस्था: फंसे हुए यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक ट्रेनों का सहारा लिया गया।
टाटानगर में हेल्प डेस्क: ट्रेनों के विलंब को देखते हुए यात्रियों की मदद के लिए काउंटर बनाए गए।
रीडिफाइन शेड्यूल: ब्रह्मपुर-टाटानगर और राउरकेला वंदे भारत के समय में बदलाव किया गया।


