
जमशेदपुर : डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन की रोट्रेक्ट क्लब की इकाई तथा रोटरी फेमिना के संयुक्त तत्वावधान में बाल कल्याण विद्या मंदिर के प्रांगन में पोलियो दिवस मनाया गया. इस अवसर पर वंचित बच्चों के बीच में जाकर उन्हें पोलियो की महत्व की जानकारी दी. बाल कल्याण विद्या मंदिर कदमा के बच्चों को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से पोलियो से होनेवाले समस्याओं के बारे में बी.एड और डीएलएड के छात्राओं ने जानकारी दी. साथ ही
पोलियो से बचने के उपाय बताये गए तथा बी.एड प्रथम वर्ष की छात्रा शिखा, मनीषा, अनसूया, सर्वप्रीत कौर, यश्मती, काजल, नीतू, स्नेहा, अनिंदिता, विद्युत और डीएलएड द्वितीय वर्ष की छात्रा अपराजिता, अल्का, सोनाली, मोनालिसा, संध्या और डी.एल.एड प्रथम वर्ष की छात्रा पुजारिणी, मनप्रीत, तृप्ति, स्वपनिल, नेहा ने बच्चों में पोलियो के प्रति जागरूकता लाने के लिये एक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर पोलियो से बचने के उपाय बताये.
पोलियो से बचने के उपाय बताये गए तथा बी.एड प्रथम वर्ष की छात्रा शिखा, मनीषा, अनसूया, सर्वप्रीत कौर, यश्मती, काजल, नीतू, स्नेहा, अनिंदिता, विद्युत और डीएलएड द्वितीय वर्ष की छात्रा अपराजिता, अल्का, सोनाली, मोनालिसा, संध्या और डी.एल.एड प्रथम वर्ष की छात्रा पुजारिणी, मनप्रीत, तृप्ति, स्वपनिल, नेहा ने बच्चों में पोलियो के प्रति जागरूकता लाने के लिये एक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर पोलियो से बचने के उपाय बताये.नाटक में मुख्य भूमिका मोनालिसा दास की थी. इस अवसर पर रोट्रेक्ट क्लब की समन्वयक अंजली गणेशन ने पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया. पोस्टर प्रतियोगिता में बाल कल्याण विद्या मंदिर के दीपक दास, सुभाष गुप्ता, पवन मुखी को प्रथम, द्वितीय, तृतीय पुरस्कार दिया गया. इस प्रतियोगिता में कक्षा-4, 5 तथा 6 के बच्चों ने भाग लिया. डीबीएमएस कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन के रोट्रेक्ट क्लब के सदस्य खुशबु यादव, सूयाशा, आयशा, नेहा कौर, एन.लेखा ने कार्यक्रम की सफलता के लिये महत्वपूर्ण योगदान दिया. रोटरी फेमिना की सदस्य विद्या नारायण एवं श्रीप्रिया धर्मराजन के अलावा तमिल सेल्वी, प्राचार्य डॉ.जूही समर्पिता, माया सहाय, सुशीला, निवा मिश्रा , डॉ.खुशवन्त कौर, डॉ.सुमन शर्मा, पामेला घोष दत्ता, अमृता चौधरी, निक्की सिंह, सुदीप प्रमाणिक, जूलियन अंथोनी आदि उपस्थित थे.

