
गम्हरिया


—–
आदित्युपर थाना क्षेत्र में पुलिस के लाख प्रयास के बावजूद अपराधी बेखौफ होकर लूट व छीनतई की घटना को अंजाम दे रहे हैं। किन्तु, पुलिस इसपर रोक लगाने में नाकाम साबित हो रही है। आए दिन औद्योगिक क्षेत्र समेत चैक-चैराहों पर अपराधकर्मी घटना को अंजाम दे रहे हैं। इससे आम लोगों में भय व्याप्त है। बीते शनिवार की रात गम्हरिया औद्योगिक क्षेत्र के फेज छह में बास्कोनगर के पास 6-7 अपराधकर्मियों ने वहाँ खड़े करीब आठ-दस ट्रक चालकों से करीब डेढ़ घंटें तक पिस्तौल का भय दिखाकर मारपीट कर नगद व मोबाइल फोन की छीनतई कर ली। ट्रक चालकों ने बताया कि सभी अपराधकर्मी नकाब से अपना चेहरा छुपाया हुआ था तथा पिस्तौल से लैश थे। उन अपराधकर्मियों द्वारा रात्रि करीब साढ़े बारह बजे से दो बजे तक लूटपाट किया गया। इस दौरान उन्होंने ट्रक चालक रशीद खान से तीन हजार रुपये, पवन कुमार से लगभग पाँच हजार रुपये, इरफान से 18 सौ रुपये, के अलावा सर्वेश कुमार, राजेन्द्र कुमार यादव तथा आशु से नगद रुपये व मोबाइल की छीनतई किया। इसके अलावा अपराधकर्मियों द्वारा वहाँ खड़े ट्रक यूपी33एटी/1227 तथा जेएच05बीटी/2018 का शीशा भी तोड़ दिया। सभी ट्रक एसके लाॅजिस्टिक तथा डीआर इन्टरप्राइजेज का था। इस संबंध में ट्रक चालकों द्वारा आदित्यपुर थाना में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराते हुए सुरक्षा की गुहार भी लगाई गई है। अपराधकर्मियों द्वारा पास ही स्थित एक कंपनी के बाहर लगाए गए सीसीटीवी कैमरा को भी तोड़ दिया गया। पुलिस मामले की जाँच कर रही है

