
राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के अंतर्गत अब तक 89.74 करोड़ वैक्सीन की खुराकें लगाई गई हैं
बीते चौबीस घंटे में 24,354 नए मामले सामने आए
सक्रिय मामले कुल मामलों के 1 प्रतिशत से कम हैं,वर्तमान में 0.81 प्रतिशत,मार्च 2020 के बाद से सबसे कम
भारत में वर्तमान में 2,73,889 सक्रिय मामले हैं,197 दिनों में सबसे कम
वर्तमान में रिकवरी दर 97.86 प्रतिशत है,मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक
पिछले 24 घंटों के दौरान 25,455 रोगी स्वस्थ हुए, देश भर में अभी तक कुल 3,30,68,599 मरीज स्वस्थ हुए
साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर वर्तमान में 1.68 प्रतिशत है; पिछले 99 दिनों से 3 प्रतिशत से कम है
दैनिक पॉजिटिविटी दर 1.70 प्रतिशत है,पिछले 33 दिनों से 3 प्रतिशत से कम
अभी तक कुल 57.19 करोड़ जांचें की जा चुकी हैं

