
जमशेदपुर।


पूर्वी सिहभूम जिला मे कोरोना पोजिटीव की संख्या लगाता वृद्धि हो रही है। शुक्रवार को एक और कोरोना पोजिटीव के केस सामने आए है। इसके साथ ही जमशेदपुर में कोरोना पोजिटीव के 17 मामले हो गए है।
जानकारी अनुसार आज जिस महिला को कोरोना पोजिटीव पाया गया है। उसका भी यात्रा हिस्ट्री है। बताया जाता है कि उक्त महिला 16 मई को जमशेदपुर आई थी। और लोयोला स्कूल स्थित क्वांरटाइन सेंटर में थी।वहा से उसे कदमा स्थित क्वांरटाइन सेंटर में रखा गया था। और जांच के लिए नमुना लिया गया था। आज उसकी रिर्पोट आ गई है। रिर्पोट के मुताबिक उसे पोजिटीव पाया गया है। उसके बाद उसे टाटा मुख्य अस्पताल के आईसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है।
वही जिले के उपायूक्त रविशंकर शुक्ला ने भी पृष्ठि की है। उन्होने लोगो से आग्रह से किया है कि घरो से न निकले। और निकले भी तो सोशल डिस्टींग का पालन करे।
कोल्हान प्रमंडल में कोरोना संक्रमण के मामले में पूर्वी सिंहभूम पहले, सरायकेला-खरसावां दूसरे और पश्चिमी सिंहभूम तीसरे स्थान पर है। एक दिन पूर्व गुरुवार को पूर्वी सिंहभूम जिले के डुमरिया में एक तथा सरायकेला -खरसावां जिले के चांडिल में दो नए कोरोना पोजिटिव मरीज पाए गए। शुक्रवार को तीन संक्रमित बढ़ने के बाद कोल्हान प्रमंडल में अब मरीजों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है।

