
जमशेदपुर : सोनारी ईस्ट ले आउट में सबुज संघ द्वारा इस वर्ष भी धूमधाम से कालीपूजा का आयोजन किया जा रहा है. इस निमित्त आज पूजा पंडाल का भूमिपूजन पूरे विधि विधान के साथ किया गया. इस वर्ष कांथी (प बंगाल) के प्रमिला टेंट हाउस के संचालक विकास देवनाथ की देखरेख में महिषासुर मर्दिनी माँ दुर्गा का रूप पंडाल के रूप में तैयार किया जाएगा, जहां 14 फ़ीट की माँ काली बिराजेंगी. पंडाल की लागत लगभग 4 लाख रु है, जबकि यहां आकर्षक विद्युत सज्जा भी की जाएगी. भूमिपूजन के मौके पर महासचिव काजल मुखर्जी, बापी नायक, शुभेंदु भौमिक, प्रणब मुखर्जी, विमल मित्र, प्रदीप बनर्जी, सजल दास, अनुज सान्याल, अशोक बनर्जी, सपन मुखर्जी, अमर दास, बुढो आदि मौजूद थे.


मुंडा, सरयू व विद्युत 26 को करेंगे उद्घाटन
सारेगामा कलाकार अहाना व कुंतल देंगे प्रस्तुती
सबुज संघ के पूजा पंडाल का उद्घाटन 26 अक्टूबर को संध्या 8 बजे केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, राज्य के मंत्री सरयू राय तथा सांसद विद्युत वरण महतो संयुक्त रूप से करेंगे. आयोजकों ने बताया कि 28 से 31 अक्टूबर तक प्रतिदिन संध्याबेला में सांस्कृतिक आयोजन होगा, जिसमे बच्चों व महिलाओं के लिए आर्ट, डांस प्रतियोगिता, म्यूजिकल प्रोग्राम, पुरस्कार वितरण आदि होंगे. 31 अक्टूबर को सारेगामा कलाकार अहाना घोष तथा कुंतल बनर्जी का संगीत संध्या आकर्षण का केंद्र होगा. 1 नवंबर को प्रतिमा का विसर्जन होगा. ज्ञात हो कि कमिटी के चेयरमैन आरके शाही, अध्यक्ष अशोक गोयल हैं

