
देश को बचाने के लिए भाजपा को भगाना जरूरी : डॉ अजय कुमार
जमशेदपुर : कांग्रेस पार्टी में शिथिल पड़े पूर्व उपाध्यक्ष सह अखिल भारतीय खटीक समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सोनकर पुनःकांग्रेसमें सक्रिय हो गए हैं। सोमवार को उनकी अगुवाई में माइकल जॉन सभागार में मिलन समारोह सह अभिनंदन सभा आयोजित किया गया। जिसमें उनके सैकड़ों समर्थकों ने कांग्रेस पार्टी में आस्था व्यक्त की। मौके पर मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने कहा कि धर्मेंद्र सोनकर युवा एवं ऊर्जावान नेता हैं। उनकी सक्रियता को देख कर ही पार्टी ने उन्हें कांग्रेसी ओबीसी विभाग का कोल्हान को-ऑर्डिनेटर बनाने का निर्णय लिया है। उक्त जिम्मेदारी उन्हें आज से ही संभालनी है। उन्होंने उम्मीद जताई की धर्मेंद्र सोनकर के
नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी मजबूत होगी और आगामी चुनाव में पार्टी को इसका फायदा मिलेगा। डॉ अजय कुमार ने कहा कि देश की जनता भाजपा के कुशासन से परेशान हो गई है। 45 वर्षों में जितनी बेरोजगारी नहीं थी। उतनी बेरोजगारी आज है। बीजेपी देश में अफवाह फैलाकर और संप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ कर शासन करना चाहती है। जो कभी सफल नहीं होगा। डॉक्टर अजय कुमार ने कहा कि भाजपा सरकार अपने घोषणा पत्र को भूल गई है एवं उसके विपरीत काम कर रही हैं। वादे के अनुसार आज तक गरीबों के खाते में 15 लाख रूपए नहीं आए, 2 करोड़ लोगों को प्रत्येक वर्ष रोजगार भी नहीं मिला।इसी तरह काला धन वापस लाने का उसकी प्रतिज्ञा भी झूठा साबित हुई। उन्होंने युवाओं को आगाह करते हुए कहा कि युवा क्षेत्र में जाए, भाजपा को बेनकाब करें। उसके रहते आने वाले दिनों में दो चार हजार रुपए की नौकरी पर भी आफत आ जाएगी।भाजपा सरकार स्कूल कॉलेज अस्पताल आदि को प्राइवेट करना चाहती है। उसका एक ही उद्देश्य लोगों का शोषण-दोहन करना रह गया है। इससे सावधान होने की जरूरत है। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे देश को बचाने के लिए एवं भाजपा को भगाने के लिए आगे आए।
नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी मजबूत होगी और आगामी चुनाव में पार्टी को इसका फायदा मिलेगा। डॉ अजय कुमार ने कहा कि देश की जनता भाजपा के कुशासन से परेशान हो गई है। 45 वर्षों में जितनी बेरोजगारी नहीं थी। उतनी बेरोजगारी आज है। बीजेपी देश में अफवाह फैलाकर और संप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ कर शासन करना चाहती है। जो कभी सफल नहीं होगा। डॉक्टर अजय कुमार ने कहा कि भाजपा सरकार अपने घोषणा पत्र को भूल गई है एवं उसके विपरीत काम कर रही हैं। वादे के अनुसार आज तक गरीबों के खाते में 15 लाख रूपए नहीं आए, 2 करोड़ लोगों को प्रत्येक वर्ष रोजगार भी नहीं मिला।इसी तरह काला धन वापस लाने का उसकी प्रतिज्ञा भी झूठा साबित हुई। उन्होंने युवाओं को आगाह करते हुए कहा कि युवा क्षेत्र में जाए, भाजपा को बेनकाब करें। उसके रहते आने वाले दिनों में दो चार हजार रुपए की नौकरी पर भी आफत आ जाएगी।भाजपा सरकार स्कूल कॉलेज अस्पताल आदि को प्राइवेट करना चाहती है। उसका एक ही उद्देश्य लोगों का शोषण-दोहन करना रह गया है। इससे सावधान होने की जरूरत है। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे देश को बचाने के लिए एवं भाजपा को भगाने के लिए आगे आए।……………………….
कांग्रेस घोषणा पत्र नहीं “वचन पत्र” लाएगी : कमलेश
कांग्रेस के कोल्हार को-ऑर्डिनेटर केशव महतो कमलेश ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आगामी चुनाव में घोषणा पत्र की जगह ‘वचन पत्र लेकर आएगी। कहा कि पार्टी जो जनता को वचन देगी उसे पूरा करेगी। विगत चुनाव की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़, कर्नाटक सहित अन्य राज्यों के चुनाव में पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने जो वचन जनता को दिया था। उसे पूरा किया जा रहा है। इसका ताजा उदाहरण उन्होंने छत्तीसगढ़ में किसानों का ऋण माफ करना तथा उनकी जमीनें वापस करना बताया कहा कि पार्टी झारखंड में भी जो वचन देगी उसे पूरा करेंगे। युवा नेता धर्मेंद्र सोनकर की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र सोनकर की पार्टी में सक्रियता खिलाफ आगामी चुनाव में मिलेगा।
………………………
कदमा से बाइक रैली के साथ जी टोन मैदान पहुंचे कार्यकर्ता
………
धर्मेंद्र सोनकर के समर्थक सोमवार को कदमा से सैकड़ों मोटरसाइकिलो के काफिले के साथ बिष्टुपुर जी टाउन मैदान पहुंचे। वहां सभी कार्यकर्ता एकत्रित हुए। उसके बाद हाथों में तिरंगा थामें कटिकर्ता जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए माइकल जॉन सभागार पहुंचे।
…………………….
डॉ अजय ने कांग्रेस का अंग वस्त्र प्रदान कर धर्मेंद्र सोनकर को सम्मानित किया
माइकल जॉन सभागार में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉक्टर अजय कुमार पूर्व जिला उपाध्यक्ष स अखिल भारतीय खटीक समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सोनकर को कांग्रेस पार्टी का अंग वस्त्र प्रदान कर एवं माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की।

