जमशेदपुर। रविवार को बिरसानगर 6 नंबर स्थित ज्ञानदीप स्कूल के पास कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक में विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया और संगठन को मजबूत करने के लिए रणनीति तय की गई। बिरसा नगर प्रखंड महिला अध्यक्ष मीना नाग की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। मौके पर युवा कांग्रेस कमिटी के प्रदेश सचिव राकेश साहू ने कई लोगों को शक्ति प्रोजेक्ट से जोड़ा और सभी कार्यकर्ताओं को गंभीरता से संगठन को मजबूत करने की तरफ प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बुथ स्तर पर पार्टी के नेटवर्क को और मजबूत किया जाएगा। राकेश ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार के निर्देशानुसार घर- घर में कांग्रेस की नीतियों का प्रचार होना चाहिए। वक्त गया है जब कार्यकर्ताओं को अपनी कार्य क्षमता का परिचय देना है। क्योंकि कांग्रेस संगठनात्मक मुद्दों को लेकर शक्ति प्रोजेक्ट को आम मतदाताओं तक पहुँचाने के लक्ष्य को पूरा करने तथा क्रियान्वयन पर लगातार काम कर रही हैं। इस अवसर पर उपस्थित महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव मंजू दास ने महिला कार्यकर्ताओं से 2019 में होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव को लेकर आह्वान किया कि वह घर-घर जाकर कांग्रेस की नीतियों का प्रचार-प्रसार कर पार्टी की पैठ बनाएं और भाजपा की विफलताओं को आम लोगों तक पहुॅचाये।



