,रांची।मुख्यमंत्री श रघुवर दास ने कहा कि विकास की किरण अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे यही हमारी सरकार का लक्ष्य है।* लोगों तक विकास पहुंचाने के लिए मजबूत बुनियाद जरूरी है। स्वशासन की संस्थाओं को मजबूत कर विकास की गति को तेज किया जा रहा है। इसके लिए ग्राम सभा के अधिकारों को पूर्ण उपयोग किया जा रहा है। उनकी मदद से लिए ग्राम विकास समिति और आदिवासी विकास समिति का गठन किया है। उनके माध्यम से भी छोटी-छोटी योजनाएं ली जा रही हैं। उक्त बातें उन्होंने झारखंड मंत्रालय में जिला व प्रखंड समन्वयकों के सम्मेलन में कहीं। 
मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि *राज्य का हर गांव रात में रोशन रहे, महिलाओं को पानी के लिए दौड़ना न पड़े और गांव की सड़कें मजबूत और साफ रहे इसके लिए ग्राम सभा की मंजूरी लेकर अप्रैल से काम शुरू करने का निर्देश दिया।* सारे काम बरसात के पूर्व समाप्त कर लिये जाने हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि *हर गांव में सौर ऊर्जा आधारित मिनी जलापूर्ति योजना शुरू की जा रही है।* इसके तहत छोटे गांव में एक व बड़े गांव में एक से अधिक पानी की टंकी लगायी जायेगी। डीप बोरिंग के माध्यम से पानी उपलब्ध कराया जायेगा। पहले चरण में यहां नल रहेगी। दूसरे चरण में वर्ष 2020 तक घर-घर पाइपलाइन के माध्यम से पानी उपलब्ध कराया जायेगा।
मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि *दूसरी योजना के तहत गांव के भीतर पेवर्स ब्लॉक के माध्यम से सड़क का मजबूतीकरण किया जायेगा।* पेवर्स ब्लॉक लगने में कम लागत, लंबा जीवन काल, बनाने में आसान और भू-गर्भीय जल स्तर पर सकारात्मक प्रभाव होने के साथ देखने में भी आकर्षक लगती हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि *तीसरी योजना में हर गांव में स्ट्रीट लाइट लगायी जायेगी।* इसके लिए 25 फरवरी को ग्रामीण विकास विभाग और इइएसएल कंपनी द्वारा एमओयू पर हस्ताक्षर किया जायेगा। एक अप्रैल से स्ट्रीट लाइट लगाने का काम शुरू हो जायेगा।
मुख्यमंत्री ने सभी से *प्रधानमंत्री कृषि सम्मान योजना, मुख्यमंत्री सुकन्या योजना आदि के प्रचार-प्रसार करने को कहा।* प्रधानमंत्री कृषि सम्मान योजना और मुख्यमंत्री किसान आशीर्वाद योजना के तहत राज्य के प्रति किसान को 11 से 31 हजार रुपये तक मिलेंगे। मुख्यमंत्री सुकन्या योजना के तहत जन्म के साथ ही बेटियों के लालन-पालन के लिए धनराशि दी जा रही है। पढ़ाई के लिए 40 हजार रुपये तथा शादी के लिए 30 हजार रुपये की राशि मिलेगी। इन योजनाओं का अधिक से अधिक लोग लाभ लें, इसमें जिला व ब्लॉक समन्वयक सक्रिय योगदान दें।
मुख्यमंत्री ने ब्लॉक समन्वयकों के कार्य और आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए वर्तमान ₹15000 मासिक भुगतेय राशि में ₹ 2000 और बढ़ाने की घोषणा की। यह राशि अप्रैल से मिलेगी।*
कार्यक्रम में *ग्रामीण विकास मंत्री श्री नीलकंठ सिंह मुंडा, पंचायती राज सचिव श्री प्रवीण कुमार टोप्पो , राज्य के सभी जिलों के जिला पंचायती राज पदाधिकारी और प्रखण्ड समन्वयक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे



