
—————————————————————————————–
कैलिफ़ोर्निया टेलीविज़न अमरीका के तत्वाधान में आयोजित ऑनलाइन शास्त्रीय संगीत कार्यक्रम “इन्स्पीरेसन” में संस्था के आमंत्रण पर शहर के जाने माने सितारवादक श्री अनिरुद्ध सेन ने सितारवादन की प्रस्तुति दी I 40 मिनट के इस कार्यक्रम में श्री अनिरुद्ध सेन ने राग चारुकेशी में विलंभित तीन ताल एवं द्रुत तीन ताल पेश किये एवं अंत में राग जोगकौन्स में झाप ताल एवं तीन ताल पेश किये I उनकी तानकारी, द्रुत झाला, सुर एवं ताल का समन्यव शानदार देखने को मिला I ऑनलाइन कार्यक्रम में में उपस्थित श्री अनिरुद्ध सेन के सितार की झंकार से मंत्र मुग्ध हो उठे I देश विदेश से कई दर्शकगण ने कलाकार के सम्मान में ऑनलाइन कमेंट किये I
कार्यक्रम का youtube लिंक



