
सुदेश कुमार.सरायकेला-खरसांवा (चांडिल).25 अगस्त
भाजपा नेता अनिल गोप के हत्या के विरोध में भारतीय जनता पार्टी के द्नारा बुलाये गए बंद का असर चाण्डिल में व्यापक रहा। प्रदेश कार्यकारणी सदस्य साधु चरण महतो के नेतृत्व में चांडिल बजार में बंद असर दार रहा। भाजपा नेता साधु चरण महतो समेंत सैकड़ो भाजपा कार्यक्रत्र्ताओ चांडिल पुलिस ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तार के बौण्ड के आधार पर छोड़ दिया। चांडिल अनुमंडल में बंद में सामिल भाजपा कार्यक्रत्र्ताओ को सर्मथन देने के लिए भाजपा नेता गणेश माहली चांडिल पहुँच कर सर्मथन दिया। मौके पर भाजपा नेता गणेश माहली ने कहा कि शहीद भाजपा नेता अनिल गोप हत्यारे को पुलिस जल्द से जल्द गिरफ्तार कर अपारिधीयो को जेल भेज दिया ।

हालाकि बंदी को देखते हुए जिला पुलिस ने व्यापक स्तर पर पुलिस की व्यवस्था कर रखी थी। एमएच-33 पर वाहनो और चाण्डिल स्टेशन पर ट्रेनो का अवागमन समान्य रहा ।
बंद में सहयोग करने के लिए भाजपा नेता साधुचरण महतो ने दिया धन्यवाद
चांडिल। भारतीय जनता पार्टी के पुर्व निर्धारित समय पर सोमबार को भाजपा नेता अनिल गोप की हत्या के बिरोध में भाजपा कार्यक्रत्र्ताओ ने चांडिल अनुमंडल को बंद रखा। मौके पर भाजपा नेता साधुचरण महतो ने चांडिल अनुमंडल बंद को सर्मथन देने के लिए चांडिल अनुमंडल बासियो को धन्यबाद दिया। श्री महतो ने कहा कि चांडिल अनुमंडल के ग्रामीण स्वच्छिक से बंद में सर्मथन देकर बंद को सफल बनाया। उन्होने कहा कि पुलिस अपराधियो को जल्द गिरफ्तार कर शख्त से शख्त सजा दे। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, बनु सिंह, खुदी सिंह, रामकृष्णा महतो, राजेश सिंह, समीर तंतुबाई, गिड्ु यादव, कृपाकर महतो, जगदीष महतो, महेष कर्मकार, चित्तरंजन दास, साहेब सिंह, दिवाकर सिंह,बिल्टु राय, मधु बनर्जी, महेन्द्र प्रमाणिक, प्रभात पोद्ार, महेन्द्र पोद्ार, आदि काफी संख्या में भाजपा समर्थक सामिल थें।