Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Chhattisgarh : जूही के माथे मिसेज इंडिया,आईएनसी फर्स्ट रनर अप का खिताब
Uncategorized

Chhattisgarh : जूही के माथे मिसेज इंडिया,आईएनसी फर्स्ट रनर अप का खिताब

BJNN DeskBy BJNN DeskJune 18, 2022No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

रायपुर। छत्तीसगढ़ की प्रतिभाशाली व्यक्तित्व जूही व्यास ने मुंबई में आयोजित एक भव्य समारोह में मिसेज इंडिया आईएनसी में फर्स्ट रनर अप का खिताब जीता है। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि के लिए अपने छत्तीसगढ़वासियों का आभार जताया है। इस उल्लेखनीय सफलता के बाद जूही 18 जून को छत्तीसगढ़ पहुंच रही हैं। संयुक्त परिवार में निवासरत जूही के परिजन दुर्ग व रायपुर में रहते हैं।

पेशे से साफ्टवेयर इंजीनियर जूही व्यास ने सौंदर्य प्रतियोगिता में भाग लेने के अपने जुनून को अपने पेशे पर हावी नहीं होने दिया और दोनों क्षेत्रों में सफलतापूर्वक अपना दखल बरकरार रखा।
जूही ने बताया कि मिसेज इंडिया आईएनसी का ग्रैंड फिनाले 15 जून को नेस्को सेंटर, गोरेगांव, मुंबई में आयोजित किया गया।

इस शो के सम्मानित जूरी पैनल में अभिनेत्री सोहा अली खान, अभिनेता विवेक ओबेरॉय, क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन, पूर्व मिसेज वर्ल्ड अदिति गोवित्रिकर और मिसेज इंडिया आईएनसी की संस्थापक और सीईओ मोहिनी शर्मा जैसी हस्तियां शामिल थीं। इस प्रतियोगिता में सरगम कौशल विजेता रहीं और उन्हें फर्स्ट रनर अप घोषित किया गया। इस शो को सचिन कुम्भर ने होस्ट किया।


31 वर्षीय जूही ने बताया कि परिवार में पति शांतनु व्यास (पेशे से व्यवसायी) और दो बच्चों की जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए उन्होंने इस महत्वपूर्ण प्रतियोगिता की तैयारी की। इसके अलावा वह स्वयं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रमाणित मेकअप आर्टिस्ट और हेयर ड्रेसर हैं और सफलतापूर्वक अपना सैलून और स्पा चलाती हैं। अपनी सफलता के बारे में जूही का कहना है कि वह जो कुछ भी करती हैं, उसके मूल में कड़ी मेहनत और समर्पण है और वह हार मानने में विश्वास नहीं रखती।


उन्होंने कहा कि वह फिटनेस के प्रति पूरी तरह सचेत रहते हुए सेहत को जीवन की सबसे बड़ी पूंजी मानती हैं। उन्होंने बताया कि फिटनेस के लिए वह सबसे बड़ा योगदान भरतनाट्यम नृत्य को मानती हैं, जो उन्होंने शादी के बाद सीखना शुरू किया था। जूही का कहना है कि भरतनाट्यम सीखने से उनके जीवन में अनुशासन के साथ एक नया अध्याय जुड़ा गया। जूही कहती हैं मैं वास्तव में संतुलित तरीके से जीवन जीने के ढंग को पसंद करती हैं। इसलिए अपने व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन को समान रूप से समय देने की कोशिश करती हैं।
समाज की चुनौतियों की चर्चा करते हुए जूही ने कहा कि एक माँ के रूप में, बच्चों के यौन शोषण के बारे में सोचकर ही मेरा दिल टूट जाता है और मैं एक सुरक्षित समाज में यौन अपराध के आरोपियों के लिए कठोर दंड की दिशा में काम करना चाहती हूँ।
प्रतियोगिता के संबंध में वह कहती हैं-मेरा मानना ​​है कि मिसेज इंडिया आईएनसी के प्रतिष्ठित मंच के माध्यम से अपनी राय जाहिर करने और इस दुनिया में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए मेरी पहुंच अधिक से अधिक लोगों तक होगी। जूही ने बताया कि अगले साल वह मिसेज गैलेक्सी में विश्व स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रही हैं। शिक्षक नगर दुर्ग स्थित निवास में जूही के स्वागत की तैयारियां चल रही हैं। उनके परिवार में ससुर स्व. कैप्टन सुभाष व्यास थे। वहीं परिवार के अन्य सदस्यों में सास डॉ. सविता व्यास, गौतम व्यास, ग्रीष्मा व्यास, कुसुमलता अग्रवाल, मिस बी. व्यास,पूर्वी ओस्तवाल व सिद्धार्थ ओस्तवाल सहित तमाम लोग उनके स्वागत की तैयारियों में जुटे हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: जुगसलाई शनिदेव मंदिर में 16 मई को होगा विशाल ‘झारखंड शनि शांति यज्ञ’, जुटेंगे कई दिग्गज राजनेता

May 3, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: सेक्रेट हार्ट कॉन्वेंट स्कूल में मजदूर दिवस पर भव्य सम्मान समारोह, 79 वर्षों के इतिहास में पहली बार सम्मानित हुए वाहन चालक

May 2, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: झारखंड मजदूर यूनियन के केंद्रीय उपाध्यक्ष बने मनजीत सिंह गिल, मजदूरों के हक की लड़ाई को मिलेगी नई धार

May 1, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.