
जमशेदपुर।1इस बार छठ के पावन अवसर पर टीम बेजोड़ ले कर आ रही है कुछ अलग। हर बार छठ के अवसर पर बेजोड़ की ओर से दिग्गज गायकों
की आवाज में छठ गीत प्रस्तुत किये जाते हैं । अब तक लगातार तीन सालों से आ रहे वीडियो एल्बम में शारदा सिन्हा,अलका याग्निक , भरत व्यास शर्मा और पलक मुचल जैसे दिग्गज गायक अपनी आवाज दे चुके हैं।लेकिन इस बार छठ के नए वीडियो संस्करण में बच्चों ने आपनी आवाज दी है।इस अल्बम की खास बात ये है कि इसमें जमशेदपुर के कुमार कुणाल ने सहायक निर्देशक के तौर पर कार्य किया है।इस वीडियो का निर्देशन मैथिली फ़िल्म “मिथिला मखान” के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुके नितिन नीरा चंद्रा ने किया है। इस एल्बम के बारे में कुणाल ने बताया कि ” हमारे निर्देशक की ये सोच थी कि हर बार हम बड़े कलाकरों को लेके वीडियो बनाते है, इस बार कुछ ऐसा किया जाय जिससे बिहार और झारखंड के ज्यादा से ज्यादा प्रतिभाएं सामने आ पाए, और इसी उद्देश्य को लेकर इस बार इस वीडयो में बिहार के 7 साल से लेकर 12 साल के बच्चों ने गीत भी गाया है और अभिनय भी किया है।बच्चों से इस गीत को गवाने के एक मकसद यह भी था कि बच्चे अपनी संस्कृति और भाषा कर प्रति बचपन से ही जुड़े रहें।अल्बम में विकास सिन्हा ने डी.ओ.पी , ऋषि राज और अमित ने सहायक निर्देशक जबकि आनंद कुमार ने मेकिंग वीडयो और स्टील में अपना योगदान दिया है। अल्बम का ट्रेलर 17 अक्टूबर को जबकि पूरी वीडीयो 24 अक्टूबर को यूट्यूब चैनल बेजोड़ पे आएगी।



