
चाईबासा: चाईबासा के हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र के केनपोसी गांव में शुक्रवार रात को एक ही परिवार के चार लोगों को अज्ञात अपरारधियों ने गला रेत कर हत्या कर दी. जिसमें एक छह साल का बच्चा भी है. इससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है. हत्या कर सभी अपराधी फरार हो गए. गांव से कुछ दूरी में परिवार के सभी लोगों का शव बरामद किया गया है. मिली जानकारी के अनुसार, केनपोसी गांव के एक ही परिवार के ओनामुनी खंडाईत (26), उसकी पत्नी मानी खंडाईत (22),
उसके पुत्र मुगरू खंडाईत (6) तथा भाई गोबरो खंडाईत (22) का शव पास के खेत में मिला. गांव के लोग जब सुबह शौच करने निकले तो सभी का शव देखा गया. इसके बाद पूरे गांव में हाहाकर मच गया


वही इस सबंध मे पुलिस विभाग के द्रारा जारी बयान के मुताबिक 01/02-10-21 की रात्रि में ग्रामीणों द्वारा सूचना दी गई कि, हाटगम्हरिया थाना अंतर्गत ग्राम कोंदपोसी टोला मुईकलोर में एक ही परिवार के चार लोगों को घर में ही अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा हत्या कर दी गई है । इस सूचना पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जग्रनाथपुर ,थाना प्रभारी हाटगम्हरिया, थाना प्रभारी कुमारडुंगी ,थाना प्रभारी टोंटों एवं सशस्त्र बल के साथ तत्काल कार्यवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक के घर से 4 शव बरामद किया गया । जिसमें 1. ओनमो खंडाईत उम्र करीब 50 वर्ष पे०- स्व0 श्रीराम खंडाइत 2 . गोबरा खंडाईत उम्र करीब 22 वर्ष पे0 -ओनमो खंडाईत 3. मानी खंडाईत उम्र करीब 48 वर्ष पति – ओनमो खंडाईत 4 . बासुदेव खंडाईत उम्र करीब 4 वर्ष पे०- मरतोम खंडाईत , जिसे अज्ञात अपराधियों द्वारा टांगी से
मारकर हत्या कर दी गई है। सभी चारों शवों का सदर अस्पताल चाईबासा में पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों को सुपुर्द कर दिया गया है । साथ ही इस कांड का अनुसंधान वैज्ञानिक तरीके से करते हुए घटनास्थल एवं उसके आसपास से खून के धब्बे ,खून लगा शर्ट तथा सलवार एवं द्उली को पुलिस के द्वारा बरामद किया गया है । कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर इस संदर्भ में विस्तृत पूछताछ की जा रही है । । पुलिस अधीक्षक चाईबासा के द्वारा स्वयं घटनास्थल पर पहुंचकर ,निरीक्षण एवं दिशा निर्देश देते हुए इस कांड में ग्रामीण मुंडा तथा ग्रामीणों से विस्तृत पूछताछ किया गया । पूछताछ में ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि मृतक के रिश्तेदार के यहां बीते रात खानपान हुआ था तथा उसके उपरांत रात में उनके घर में उन लोगों को टांगी से मार कर हत्या कर दी गई है ।अब तक के अनुसंधान में इस कांड में आसपास के लोगों / रिश्तेदारों के द्वारा आपसी रंजिश के कारण इस तरह की घटना कारित करने की बात प्रकाश में आ रही है। इस संदर्भ में हाटगम्हरिया थाना अंतर्गत सुसंगत धाराओं में कांड दर्ज कर अग़तर कार्रवाई की जा रही है।

