
चाईबासा/जमशेदपुर: कोल्हान विश्वविद्यालय (Kolhan University), चाईबासा के अंतर्गत आने वाले विभिन्न कॉलेजों के विद्यार्थियों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। विश्वविद्यालय के अकादमिक कार्य विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, स्नातक सत्र 2026-30 (सेमेस्टर-I) में नामांकन की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। अब छात्र-छात्राएं 5 सितंबर 2026 तक कॉलेजों में अपना नामांकन सुनिश्चित करवा सकते हैं।


READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :DAV बिष्टुपुर में CBSE जिला स्तरीय AI और CT कार्यशाला का आयोजन
खाली सीटों पर चांसलर पोर्टल के आवेदकों को मिलेगा मौका
उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, झारखंड सरकार के निर्देश और विश्वविद्यालय के पत्रांक KU/R/1298/26 के आलोक में यह निर्णय लिया गया है। इसके तहत महाविद्यालयों के प्राचार्यों को निर्देशित किया गया है कि जिन विषयों में सीटें रिक्त हैं, उन पर चांसलर पोर्टल (Chancellor Portal) पर पहले से ऑनलाइन आवेदन कर चुके विद्यार्थियों को प्राथमिकता देते हुए 5 सितंबर तक नामांकन लिया जाए।
विषयवार सीटों का होगा समायोजन
अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि सरकार द्वारा निर्धारित ‘टोटल एनुअल इनटेक’ (Total Annual Intake) को यथावत रखते हुए महाविद्यालय आवश्यकतानुसार विषयवार सीटों का समायोजन कर सकेंगे। हालांकि, विद्यार्थियों का नामांकन सिर्फ उन्हीं विषयों में किया जाएगा, जिसके लिए उन्होंने चांसलर पोर्टल पर आवेदन किया था। साथ ही, सभी कॉलेजों को निर्देश दिए गए हैं कि वे नामांकन से जुड़ी सूचना अपने नोटिस बोर्ड और आधिकारिक वेबसाइट पर भी प्रदर्शित करें।
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :सोना देवी विश्वविद्यालय बना ‘टीबी मुक्त भारत अभियान’ का हिस्सा
महत्वपूर्ण बिंदु
अंतिम तिथि: स्नातक सत्र 2026-30 (सेमेस्टर-1) में अब 5 सितंबर 2026 तक होगा नामांकन।
पात्रता: केवल वे विद्यार्थी योग्य होंगे जिन्होंने चांसलर पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन किया है।
सीटों का समायोजन: कॉलेज अपनी कुल निर्धारित क्षमता के भीतर रिक्त सीटों का समायोजन कर सकेंगे।
निर्देश: सभी अंगীভূত और संबंध महाविद्यालयों के प्राचार्यों को इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।


