
जमशेदपुर: एनईपी 2020 (NEP 2020) और एनसीएफएसई 2023 के तहत शिक्षकों और विद्यालयों में कंप्यूटेशनल थिंकिंग (CT) और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की साक्षरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंगलवार, 25 अगस्त 2026 को डीएवी पब्लिक स्कूल, बिष्टुपुर में सीबीएसई जिला स्तरीय विचार-विमर्श कार्यशाला (DLD on CT & AI) का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।


कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक डीएवी गान, दीप प्रज्ज्वलन और अतिथियों के स्वागत के साथ हुई। इस कार्यशाला में जमशेदपुर पब्लिक स्कूल (बारीडीह) की प्राचार्या सह जिला प्रशिक्षण समन्वयक (सीबीएसई) नम्रता अग्रवाल मुख्य रूप से उपस्थित थीं। इसके अलावा सराहना समिति के सदस्यों के रूप में टीपीएस डीएवी बहरागोड़ा के मुकेश कुमार, डीएवी नोवामुंडी की शशी कला, एनआईटी जमशेदपुर के कंप्यूटर साइंस विभाग के प्रोफेसर चंद्र शेखर आजाद और ईसीई विभाग के मुनेन्द्र सिंह ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।
READ MORE :ADITYAPUR NEWS :श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन में ‘खेलो इंडिया संवाद’ का होगा आयोजन
तीन प्रमुख उप-विषयों पर हुई विस्तृत चर्चा
इस कार्यशाला में कुल 12 विद्यालयों के 21 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिसमें जमशेदपुर पब्लिक स्कूल बारीडीह, वैली व्यू स्कूल, चिन्मय विद्यालय, सेंट मैरीज इंग्लिश हाई स्कूल और विभिन्न शाखाओं के डीएवी स्कूल शामिल रहे।
चर्चा मुख्य रूप से तीन उप-विषयों पर केंद्रित रही:
मूल्यांकन और शिक्षाशास्त्र (Assessment and Pedagogy): शिक्षण पद्धति में एआई और सीटी के एकीकरण पर जोर दिया गया।
वास्तविक दुनिया में एआई (AI in Real-World Contexts): दैनिक जीवन और पेशेवर क्षेत्रों में एआई के व्यावहारिक अनुप्रयोगों का पता लगाया गया।
गणित और एआई कीीयता: कंप्यूटेशनल थिंकिंग और आधुनिक तकनीक में गणित की मूलभूत भूमिका को रेखांकित किया गया।
इन शिक्षकों के शोध पत्र रहे सर्वश्रेष्ठ
कार्यशाला के अंत में उत्कृष्ट प्रस्तुति देने वाले सर्वश्रेष्ठ तीन केस पेपर (शोध पत्रों) की घोषणा की गई:
स्वर्णणाली चक्रवर्ती (डीएवी पब्लिक स्कूल, बिष्टुपुर)
अमित कुमार आचार्य (डीएवी पब्लिक स्कूल, बिष्टुपुर)
अर्पिता बक्शी (जमशेदपुर पब्लिक स्कूल, बारीडीह)
विद्यालय की प्राचार्या प्रज्ञा सिंह ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन छात्रों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :मोहरदा जलापूर्ति के लिए 67 करोड़ मंजूर, बनेगा नया इंटेक वेल
आयोजन की मुख्य बातें
प्रतिभागी संस्थान: 12 विद्यालयों के 21 शिक्षकों ने कार्यशाला में लिया हिस्सा।
विशिष्ट अतिथि: एनआईटी जमशेदपुर के प्रोफेसर और सीबीएसई के जिला समन्वयक रहे मौजूद।
मुख्य उद्देश्य: शिक्षकों में कंप्यूटेशनल थिंकिंग और एआई साक्षरता को बढ़ावा देना।




