
चाईबासा : 10 सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र में आगामी 12 मई को होने वाले मतदान के लिए मुख्यालय से दूरदराज के क्षेत्रों में मतदान से 2 दिन पूर्व ही पोलिंग पार्टी को रवाना किया गया।


आज 54,जगन्नाथपुर(ST) विधानसभा क्षेत्र के 233 मतदान केंद्र, 55,मनोहरपुर(ST) विधानसभा क्षेत्र के 264 मतदान केंद्र, एवं 56, चक्रधरपुर(ST) विधानसभा क्षेत्र के 236, मतदान केंद्र पर चुनाव संचालन हेतु मतदान कर्मियों को मतदान सामाग्रियों ईभीएम, वीवीपैट मशीनों के साथ रवाना किया गया।रवाना किए गए सभी मतदान कर्मी अपने अपने कलस्टर में जाएंगे और कलस्टर में र्निमित स्ट्रंग रूम में अपना वोटिंग मशीन सुरक्षित करेंगे।
*सघन वन क्षेत्र एवं दुर्गम क्षेत्रों में हेलीड्रॉपिंग*.
10 सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र में दुर्गम एवं सघन वन क्षेत्र में स्थित 18 क्लस्टर के अंतर्गत 130 मतदान केंद्रों के लिए पीठासीन अधिकारी एवं उनके P(01) मतदान कर्मियों को हेलीकॉप्टर के माध्यम से उनके कलस्टर तक पहुंचाया गया है।जहाँ पर उस क्षेत्र के प्रखंड कार्यालय के द्वारा संबंधित मतदान केंद्र के लिए P2 एवं P3 कर्मियों की व्यवस्था सुनिश्चित किया गया है।

