
जमशेदपुर। समाहरणालय परिसर स्थित एन आई सी सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त की अध्यक्षता में आसन्न लोकसभा चुनाव के लिए प्रथम रेंडमाइजेशन सत्र संपन्न हुआ।जिसमें उप विकास आयुक्त श्री आदित्य रंजन, अपर उप समाहर्ता श्री नीतीश कुमार,पाँचों विधानसभा के सहायक र्निवाचन पदाधिकारी, उप र्निवाचन पदाधिकारी, एवं सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि शामिल रहे।


इस सत्र में जिले के कुल 5 विधानसभा क्षेत्र के कुल 1544 बैलट यूनिट,1544 कंट्रोल यूनिट एवं 1672 वीवीपैट मशीन का रेंडमाइजेशन जिला विज्ञान पदाधिकारी श्री सुशील कुमार एवं ईवीएम सेल के नोडल पदाधिकारी श्री विवेक कुमार मेहता के द्वारा की गई ।
इस बैठक के उपरांत जिला निर्वाचन पदाधिकारी के द्वारा सभी राजनीतिक पार्टियों के साथ एक बैठक आयोजित की गई।इस बैठक में बैलट यूनिट एवं कंट्रोल यूनिट में रबड़ पैड/बूस लगाएं जाने संबंधी चर्चा की गई।
भारत निर्वाचन आयोग ने ECIL द्वारा निर्मित बैलेट यूनिट एवं कंट्रोल यूनिट में रवड़ पैड/बूस लगाने के लिए राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं अभ्यर्थियों की उपस्थिति में संपन्न करने का निर्देश जारी किया है।

