चाईबासा।
हाट गम्हरिया प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री परमेश्वर कुशवाहा ने ईवीएम एवं वी वी पैट मशीन के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से एक चलंत जागरूकता रथ रवाना किया।
इस जागरूकता रथ का मूल उद्देश्य प्रखंड के दूर-दराज गांव में लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करना है एवं नई मशीन के उपयोग संबंधी जानकारी को जन जन तक पहुंचाना है। ज्ञातव्य है कि लोकसभा चुनाव 2019 में प्रयोग किए जाने वाले ईवीएम मशीन में डिस्प्ले संलग्न रहेगा जिसमें कुछ क्षणों के लिए मतदाता यह देख पाएंगे कि उन्होंने किस उम्मीदवार को मतदान किया है।



