चक्रधरपुर नगर पर्षद की प्रथम महिला अध्यक्ष श्रीमती रौशनी टोप्पो का सोमवार को निधन हो गया. दिल का दौरा पड़ने के कारण उसकी मौत हो गई. मालूम रहे कि श्रीमती टोप्पो इन दिनों बीमार चल रही थी. जमशेदपुर में उनका इलाज चल रहा था. इलाज के दौरान ही सोमवार को देहात हो गया. मालूम रहे कि नगरपालिका से नगर पर्षद बनने के बाद चक्रधरपुर में पहला निकाय चुनाव 2010 में हुआ था. एसटी महिला के लिए अध्यक्ष पद आरक्षित थी. रोशनी टोप्पो शिक्षिका के पद से सेवानिवृत होने के बाद चुनाव लड़ी. चम्मच चुनाव चिंह लेकर वह जीत हासिल की. 23-6-2010 से 25-6-2015 तक वह नगर पर्षद अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभायी. 2015 में जब अध्यक्ष पद अनारक्षित कर दिया गया तो भी रौशनी चुनाव लड़ी, लेकिन केडी साह से उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. झामुमो बुद्धिजीवी मोर्चा की पश्चिमी सिंहभूम जिला सहसचिव वर्तमान में थी. उनके निधन पर शोक व्यक्त करने वालों का तांता लगा हुआ है.



