
जमशेदपुर। स्थानीय आर0 वी0 एस0 काॅलेज आॅफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलाॅजी में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की 150 वी0 जयंती बड़े धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनायी गई। काॅलेज परिसर में आयोजित पुष्पांजलि समारोह में काॅलेज के प्राचार्य डाॅ0 आर0 एन0 गुप्ता, डाॅ0 बी0 एन0 चैधरी, डाॅ0 सुधीर झा, प्रो0 अभिलाष घोष, प्रो0 राहुल रंजन, प्रो0 परशुराम, प्रो0 सतेन्द्र, आत्मा प्रसाद सहित संस्थान के उपस्थित सभी शिक्षक, शिक्षकेŸार कर्मचारीगण एवं छात्र-छात्राओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर राष्ट्रपिता को याद किया। प्राचार्य डाॅ0 आर0 एन0 गुप्ता ने अपने सम्बोधन में गाँधी जी द्वारा बताए गए स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डाला। पुष्पांजलि समारोह के बाद परिसर में स्वच्छता अभिमान चलाया गया। दिन भर चले इस स्वच्छता अभियान में सबों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए परिसर को प्लास्टिक मुक्त बनाने का प्रण लिया। इस स्वच्छता अभियान के सफल संचालन पर संस्थान के कोषाध्यक्ष श्री शत्रुघ्न सिंह ने संतोष एवं खुशी जाहिर की।



