
जमशेदपुऱफोन टेप प्रकरण मामले में मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी, जमशेदपुर के न्यायालय ने झारखंड सरकार के खाद्य, आपूर्ति मंत्री श्री सरयू राय तथा भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री दिनेशानंद गोस्वामी को सबूतों के अभाव में बाइज्जत बरी कर दिया है। यह मुकदमा कांग्रेस के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष व जमशेपुर के पूर्व सांसद डाॅ. अजय कुमार ने जुलाई, 2011 में साकची थाना में दायर कराया था। उन्होंने यह आरोप लगाया था कि दोनों नेताओं ने वर्ष 2011 के जमशेदपुर लोकसभा के उपचुनाव में छवि धूमिल करने के लिए उग्रवादियों के साथ सांठ-गांठ करके एक आॅडियो सीडी जारी किया है। न्यायालय मेें उक्त आरोप को प्रमाणित नहीं किया जा सका जिसके कारण आज बृहस्पतिवार को माननीय न्यायालय ने सबूतों के अभाव में सरयू राय तथा दिनेशानंद गोस्वामी को बरी कर दिया।



