
रविवार से चौपाल लगा फिर से जनता को जागरूक किया जायेगा


27 सितंबर को किसानों के लिए जमशेदपुर में बंद सफल करे जनता: भगवान सिंह
JAMSHEDPUR
केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ आहूत 27 सितंबर को भारत बंद को सफल बनाने हेतु जमशेदपुर के किसान समर्थकों ने भी कमर कस ली है।
इसके मद्देनजर एक बैठक गुरुवार को मानगो गुरुद्वारा परिसर में किसान आंदोलन एकजुटता मंच द्वारा बुलाई गई थी जिसकी अध्य्क्षता किसान नेता सह गुरुद्वारा सिंह सभा मानगो के प्रधान भगवान सिंह ने की। बैठक में निर्णय लिया गया कि 27 सितंबर के भारत बंद को सफलतम बनाया जायेगा। साथ ही साथ जनता को जागरूक भी किया जायेगा। बैठक की अध्यक्षता करते हुए भगवान सिंह ने कहा की वे जमशेदपुर ही नही झारखंड की तमाम जनता से अपील करते हैं कि इस बंद को सफल बनाने में किसानों का सहयोग करे। उन्होंने कहा कहा कि 12 सितंबर रविवार से फिर से चौपाल का आगाज साकची गोलचक्कर से कर जनता को
जागरूक किया जायेगा।
भगवान सिंह ने कहा कि तीन विवादास्पद कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर किसानों के विरोध प्रदर्शन भी जारी है. सरकार के साथ 10 दौर से अधिक की बातचीत भी दोनों पक्षों के बीच गतिरोध को तोड़ने में विफल रही है।
बैठक में मुख्य रूप से जसवंत सिंह जस्सू, बिंदा सोरेन, रविन्द्र कुमार, के सी मार्डी, सुमित रॉय, गौतम कुमार, स्वर्ण सिंह, सुरजीत सिंह, मदन कुमार, सुरेश प्रसाद, जे पी सिंह, जसबीर सिंह, सरबजीत सिंह, हीरा सिंह रघुबीर सिंह आदि शामिल हुए।

