जमशेदपुर।


नागरिकता कानुन की आग अब जमशेदपुर पहुंच चुकी है। झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य भर में आचार संहिता लगा हुआ था। इस कारण नागरिकता कानून के विरोध में कोई भी संगठन सामने नही आ रहे थे।लेकिन आचार संहिता समाप्त होते ही इस मामले में विरोध के शोर उठने लगे है। उसी के विरोध में देश बचाओ संविधान बचाओ अभियान समिती 28 दिसबंर को जिले के उपायूक्त कार्यलय में प्रर्दशन करेगी।और नागरिकता कानून लागू न हो उसके लिए ऱाष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौपा जाएगा। इस प्रर्दशन मे शहर के विभिन्न समाजिक संगठन के लोग शामिल होगे।


