
जमशेदपुर।


मंगलवार की सूबह घाटशिला अनुमंडल अस्पताल के पास टाटा – बहारागोड़ा पथ सड़क दुर्घटना में दो लोगो की मौत हो गई। बताया जाता है कि जहां घटना हुई है वहां पर डेंजर जॉने के लिए चिह्नीत किया गया है।मृतक की पहचान सुखलाल मुर्मू(22) और सुजीत किस्कु के रुप में की गई है। वह डुमरिया का रहने वाला था।वही घटना की सुचना मिलते ही सारे वरीय प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पहुंच गए है।
बताया जाता है कि मृतक सुखलाल मुर्मू अपने दोस्त के साथ बाईक में अपनी पत्नी को इंजेक्शन दिलाने के लिए घाटशिला अनुमंडल अस्पताल जा रहा था। जबकि पीछे से ऑटों में उसकी मां और पत्नी आ रही थी। लेकिन घाटशिला अनुमंडल अस्पताल के पास स्थित डेंजर जोन के पास उसकी बाईक को टेलर ने अपने चपेट में ले लिय़ा। जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

