

बोकारो।
बोकारो के सिटी थाना क्षेत्र अंतर्गत एलएच कालोनी में गुरुवार सुबह प्रीति नामक 17 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार घटना के कारण पारिवारिक उलझन और आर्थिक तंगी मानी जा रही है। एलएच कालोनी के स्ट्रीट संख्या-15 स्थित आवास संख्या- 12 में अपनी मां और नानी के साथ रहने वाली प्रीति ने घर के एक कमरे का दरवाजा बंद कर छत की पाइप में फंदा लटकाकर अपनी ईहलीला समाप्त कर डाली। सिटी थाना प्रभारी मदन मोहन प्रसाद सिन्हा ने इस संबंध में बताया कि प्रीति का पिता साथ में नहीं रहा करता है। कहीं अन्यत्र रहता है। इसी बीच प्रीति के शादी-ब्याह की चर्चा भी चल रही है, लेकिन पैसे की तंगी और पारिवारिक उलझन को लेकर तनाव की आशंका जतायी जा रही है और संभवतः इसी तनाव में आकर प्रीति ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को अंत्यपरीक्षण के लिये भेज दिया है

