
बोकारो।
चंद्रपुरा से जारंगडीह जा रही रेल लोड मेकेनिकल रैक गाड़ी से बेरमो स्टेशन के कुछ दूरी पर दुर्घटना ग्रस्त हो गया इससे 6 रेलवे कर्मी घायल हो गया। घायलों में नंद किशोर, पवन कुमार, मोहन कुमार, भागिरथ महतो, हेमलाल, पिन्टू चैधरी सहित अन्य शामिल है। घायलो को रिजनल अस्पताल करगली लाया गया। जहां चिकित्सको द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि लगभग 25 की संख्या में रेलवेकर्मी मैकेनिकल रेल गाडी में रेल लोड़कर जारंगडीह रेल गिरना जा रहा था। गाड़ी में अचानक ब्रेक लगने से गाड़ी में लोड़ रैल आगे की ओर खिसक गया जिसके चपेट में आने से रेल कर्मी घायल हो गए।



