Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » जमशेदपुर -राज्य की हेमंत सरकार के खिलाफ BJP का हल्ला बोल, प्रखंड कार्यालय पर धरना देकर वादे याद दिलाये
Breaking News

जमशेदपुर -राज्य की हेमंत सरकार के खिलाफ BJP का हल्ला बोल, प्रखंड कार्यालय पर धरना देकर वादे याद दिलाये

BJNN DeskBy BJNN DeskDecember 16, 2020No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

।जमशेदपुर। झारखंड में हेमंत सरकार अपना एक वर्ष पूर्ण करने जा रही है। रोजगार, बेरोजगारी भत्ता एवं ऋण माफी जैसे बड़े वादे के सहारे सत्ता में आई झामुमो कॉंग्रेस एवं राजद के गठबंधन सरकार के वादाखिलाफी एवं उदासीनता पर भाजपा हमलावर हो गयी है। बुधवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने करनडीह स्थित प्रखंड कार्यालय पर राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन कर झामुमो-काँग्रेस सरकार को उनके वादे याद दिलाये। वहीं, पार्टी ने महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव की अगुवाई में सांसद विद्युत वरण महतो एवं पार्टी के शीर्ष नेताओं के संग महामहिम राज्यपाल के नाम प्रखंड विकास पदाधिकारी को छह बिंन्दुओं पर ध्यान आकृष्ट कराते हुए मांगपत्र सौंपा।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि हेमंत सरकार की एक वर्ष की उपलब्धियाँ नगण्य एवं निराशाजनक है। अपने चुनावी घोषण-पत्र में महागठबंधन सरकार ने राज्य की जनता से अनेकों वादे किये थे, परंतु एक वर्ष बीतने के बाद भी सूबे की हेमंत सरकार अपना एक भी वादा पूरा नहीं किया है। झारखण्ड में चारों तरफ अराजकता का माहौल है, सरकारी विभागों में लूट-खसोट की छूट है। राज्य का विकास पूर्णरूपेण बाधित हो गया है। उन्होंने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का कार्यकाल दिसम्बर में खत्म हो रहा है। परंतु चुनाव की कोई तैयारी नहीं दिख रही है। केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार से टकराव की स्थिति उत्पन्न कर राजनीति करना सरकार की प्राथमिकता बन गयी है। परंतु सच तो यह है कि केन्द्र सरकार से उपलब्ध राशि को भी यह सरकार खर्च करने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रही है। उन्होंने आशंका जताई कि पंचायतों का कार्यकाल खत्म होने पर सरकारी तंत्र द्वारा राशि खर्च कर राशि की बंदर-बाँट होना निश्चित है। बालू घाट की तस्करी, सरकारी महकमे में व्याप्त भ्रष्टाचार, बढ़ते अपराध, नक्सलियों के बढ़ते हिम्मत व बिगड़ती स्वास्थ्य व्यवस्था, धान खरीद पर रोक जैसे बिंन्दुओं पर हमला बोलते हुए विद्युत वरण महतो ने कहा कि हेमंत सरकार को जनहित के कार्यों से कोई सरोकार नहीं है। ऐसी जनविरोधी सरकार की नीतियों से पूरे प्रदेशवासियों में आक्रोश है। ऐसी निरंकुश व तानाशाही सरकार की नीतियों के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी प्रदेश की जनता के साथ खड़ी है। आज प्रदेश की भोली-भाली जनता अपने को ठगा सा महसूस कर रही है।

वहीं, भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि महागठबंधन ने जनता को मुंगेरीलाल के हसीन सपने दिखाए थे। परंतु ये सपने टूटते देर नही लगी। आज प्रदेश फिर से उग्रवाद की चपेट में आ गया है। विकास योजनाओं पर ग्रहण लगा हुआ है, कोरोना काल में सरकार की संवेदनहीनता जगजाहिर है। रोजगार की खोज में मजदूरों का पलायन, बढ़ते महिला अपराध, राजनतिक हिंसा, स्वास्थ्य असुविधाएं चरम पर है। एक वर्ष में पांच लाख युवाओं को रोजगार एवं बेरोजगारी भत्ता के वादे को याद दिलाते हुए उन्होंने कहा कि आज प्रदेश का युवा वर्ग परेशान और हताश है। हेमंत सरकार ने बेरोजगारों और युवाओं के साथ बड़ा धोखा और छलावा किया है। राज्य की ऐसी दुर्दशा होते भारतीय जनता पार्टी नहीं देख सकती। भाजपा ने राज्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। भाजपा की पूर्ववर्ती सरकार ने विकास के सुशासन की नई गाथा लिखी थी। एक सशक्त विपक्ष की भूमिका का निर्वहन करते हुए भाजपा सड़क से लेकर सदन तक सरकार को घेरने का काम करेगी। धरने के दौरान मंच संचालन जिला महामंत्री अनिल मोदी ने किया।

इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष अभय सिंह, देवेंद्र सिंह, नंदजी प्रसाद, दिनेश कुमार, जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, जिला परिषद सदस्य सुदीप्तो डे राणा, पवन अग्रवाल, बागबेड़ा मंडल अध्यक्ष संजय सिंह, घाघीडीह मंडल अध्यक्ष संदीप शर्मा बॉबी, परसुडीह मंडल अध्यक्ष त्रिदेव चट्टराज, सुंदरनगर मंडल अध्यक्ष चंचल चक्रवर्ती एवं अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से बारी मुर्मू, संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, अनिल मोदी, राकेश सिंह, जितेंद्र राय, पुष्पा तिर्की, नीलू मछुआ, मंजीत सिंह, राजीव सिंह, ज्ञान प्रकाश, मणि मोहन्ती, गुरुदेव सिंह राजा, संजीव कुमार, विमल बैठा, पंकज सिन्हा, काजू सांडिल, विनोद राय, पवन सिंह, संजय तिवारी, फातिमा शाहीन, हन्नु जैन, बिनानंद सिरका, अजीत कालिंदी, मोहम्मद निसार, प्रदीप मुखर्जी, शशि यादव, एस कार्तिक समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: SPSB Inter Steel Plant Swimming Championship 2026

July 27, 2026

ADITYAPUR NEWS: ₹15,000 के विवाद में दोस्त पर चापड़ से हमला करने वाला विशु महतो गिरफ्तार, भेजा गया जेल

July 27, 2026

JAMSHEDPUR NEWS; Iडिमना लेक दुर्घटना: “सिर्फ प्रतिबंधित क्षेत्र का बोर्ड काफी नहीं

July 27, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.