Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR -राज्य सरकार के खिलाफ भाजपा का हल्ला बोल, प्रखंड कार्यालयों पर मानव श्रृंखला का निर्माण कर जताया विरोध
Breaking News

JAMSHEDPUR -राज्य सरकार के खिलाफ भाजपा का हल्ला बोल, प्रखंड कार्यालयों पर मानव श्रृंखला का निर्माण कर जताया विरोध

BJNN DeskBy BJNN DeskAugust 21, 2021No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

राज्य सरकार को जनहित के कार्यों में कोई सरोकार नहीं, पूरे प्रदेश में खनिज संपदा की हो रही लूट: विद्युत महतो।

■ हेमंत सरकार जनता की हिफाज़त करने में नाकाम, राज्य में दम तोड़ रही कानून व्यवस्था: गुंजन यादव

जमशेदपुर। झारखंड में हेमंत सरकार के डेढ़ वर्ष बीत चुके हैं। चुनाव में रोजगार, बेरोजगारी भत्ता एवं ऋण माफी जैसे बड़े वादे के सहारे सत्ता में आई झामुमो-कॉंग्रेस एवं राजद के गठबंधन सरकार के वादाखिलाफी एवं प्रदेश में बिगड़ते विधि-व्यवस्था, आदिवासी समाज के खिलाफ बढ़ते अपराध, महिला उत्पीड़न समेत कई अन्य जनहित के मुद्दों पर सूबे की मुख्य विपक्षी दल भाजपा हमलावर हो गयी है। शनिवार को जमशेदपुर महानगर अंतर्गत पांच प्रखंड कार्यालयों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया एवं मानव श्रृंखला के माध्यम से प्रदेश की यूपीए सरकार को जनभावना से अवगत कराया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में पोस्टर एवं काली पट्टी बांधकर सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। करनडीह प्रखंड कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मानव श्रृंखला का निर्माण कर सांसद विद्युत वरण महतो एवं पार्टी के शीर्ष नेताओं के संग महामहिम राज्यपाल के नाम प्रखंड विकास पदाधिकारी को जनहित से जुड़े मुद्दों पर ध्यान आकृष्ट कराते हुए ज्ञापन सौंपा।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि हेमंत सरकार की डेढ़ वर्षों की उपलब्धियाँ नगण्य एवं निराशाजनक है। अपने चुनावी घोषण-पत्र में महागठबंधन सरकार ने राज्य की जनता से अनेकों वादे किये थे, परंतु डेढ़ वर्ष के बाद भी सूबे की हेमंत सरकार अपना एक वादा भी पूरा करने में असफल साबित हुई है। झारखण्ड में चारों तरफ निराशा और अराजकता का माहौल है, सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार एवं लूट-खसोट की छूट है। राज्य का विकास पूर्णरूपेण बाधित हो गया है। बालू घाट की तस्करी, बेरोजगारी, खनिज संपदा की लूट, राजस्व के हो रहे नुकसान, सरकारी महकमे में व्याप्त भ्रष्टाचार, बढ़ते अपराध, आदिवासी एवं दलित समाज के खिलाफ बढ़ते उत्पीड़न की घटना, नक्सलियों के बढ़ते हिम्मत, बिगड़ती स्वास्थ्य व्यवस्था जैसे मुद्दों पर हमला बोलते हुए विद्युत वरण महतो ने कहा कि हेमंत सरकार को जनहित के कार्यों से कोई सरोकार नहीं है। ऐसी जनविरोधी सरकार की नीतियों से पूरे प्रदेशवासियों में आक्रोश है। ऐसी निरंकुश व तानाशाही सरकार की नीतियों के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी प्रदेश की जनता के साथ खड़ी है। आज प्रदेश की भोली-भाली जनता अपने को ठगा सा महसूस कर रही है।

वहीं, भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि महागठबंधन ने जनता को मुंगेरीलाल के हसीन सपने दिखाए थे। परंतु आज प्रदेश में फिरसे उग्रवाद सक्रिय हो गए हैं। विकास योजनाओं पर ग्रहण लगा हुआ है, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ते धर्मांतरण की घटना, झूठे मुकदमे एवं बढ़ते आपराधिक घटनाओं पर गूँजन यादव ने कहा कि आज
जमशेदपुर सहित पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था दम तोड़ रही है। आंदोलनकारी छात्रों पर लाठीचार्ज और तिरंगा यात्रा पर केस दर्ज किया जा रहा है। राज्य सरकार की ऐसी उदासीन मानसिकता से युवा वर्ग परेशान और आक्रोशित है। हेमंत सरकार ने बेरोजगारों और युवाओं के साथ बड़ा धोखा और छलावा किया है। कहा कि राज्य की ऐसी दुर्दशा होते भारतीय जनता पार्टी बर्दाश्त नहीं कर सकती। भाजपा ने राज्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। भाजपा की पूर्ववर्ती सरकार ने विकास और सुशासन की नई गाथा लिखी थी। एक सशक्त विपक्ष की भूमिका का निर्वहन करते हुए भाजपा सड़क से लेकर सदन तक सरकार को घेरने का काम करेगी।

इस दौरान पूर्व प्रदेश प्रवक्ता एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश कुमार शुक्ल ने कहा कि प्रदेश में न्यायाधीश और अधिवक्ताओं के ऊपर लगातार हमले हो रहे हैं। ऐसी घटनाओं से अधिवक्ताओं का मनोबल तोड़ने की कोशिश की जा रही है। इस दिशा में राज्य सरकार की उदासीनता चिंताजनक है।

अन्य प्रखंड कार्यालय पर इन्होंने भी किया प्रदर्शन:
पोटका: पूर्व विधायक मेनका सरदार, नंदजी प्रसाद, मनोज राम , सुदीप डे, हलधर दास, रविन्द्र नाथ सरदार।

बोड़ाम: अभय सिंह, प्रदीप महतो, शांतनु मुखर्जी।

पटमदा: विनोद सिंह, मोचीराम बाउरी, मंटू चरण दत्ता, प्रधान चंद्र महतो, बिमल बैठा, विजय तिवारी।

मानगो अंचल: दिनेशानंद गोस्वामी, अभय सिंह, देवेंद्र सिंह, भरत सिंह, राजीव सिंह, विनोद राय, सुनील सिंह मुंडा, अमरेंद्र पासवान, फातिमा शाहीन।

प्रदर्शन के दौरान मंच संचालन जिला महामंत्री अनिल मोदी, राकेश सिंह ने संयुक्त रूप से किया एवं धन्यवाद ज्ञापन घाघीडीह मंडल अध्यक्ष संदीप शर्मा बॉबी ने किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, चंद्रशेखर मिश्रा, ब्रह्मदेव नारायण शर्मा, कल्याणी शरण, राजन सिंह, बारी मुर्मू, संजीव सिन्हा, सुधांशु ओझा, बबुआ सिंह, अनिल मोदी, राकेश सिंह, जितेंद्र राय, पुष्पा तिर्की, नीलू मछुआ, मंजीत सिंह, प्रेम झा, बिनोद सिंह, ज्ञान प्रकाश, मणि मोहन्ती, पंकज सिन्हा, काजू सांडिल, सुरेश शर्मा, संतोष ठाकुर, दीपक झा, अजय सिंह, हेमंत सिंह, ध्रुव मिश्रा, बजरंगी पांडेय, बबलू गोप, राजेश सिंह, प्रशांत पोद्दार, संजय तिवारी, दीपक पॉल, त्रिदेव चट्टराज, चंचल चक्रवर्ती, पवन सिंह, संजय सिंह, अजय सिंह, हन्नु जैन, अमित अग्रवाल, ज्योति अधिकारी, धर्मेंद्र प्रसाद, बिनानंद सिरका, अजीत कालिंदी, मोहम्मद निसार, प्रदीप मुखर्जी, शशि यादव, सुमित शर्मा, गणेश मुंडा समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: SPSB Inter Steel Plant Swimming Championship 2026

July 27, 2026

ADITYAPUR NEWS: ₹15,000 के विवाद में दोस्त पर चापड़ से हमला करने वाला विशु महतो गिरफ्तार, भेजा गया जेल

July 27, 2026

JAMSHEDPUR NEWS; Iडिमना लेक दुर्घटना: “सिर्फ प्रतिबंधित क्षेत्र का बोर्ड काफी नहीं

July 27, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.