
जमशेदपुर।भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार महिला मोर्चा के पदाधिकारियों को नामचीन व प्रतिष्ठित व्यक्तियों तथा सामाजिक लोगों से मिलकर सरकार की नीतियों तथा योजनाओं के बारे में उनका दृष्टिकोण पता करना है। इसी क्रम में आज शुक्रवार को भाजपा, जमशेदपुर महानगर की महिला मोर्चा अध्यक्ष नीरू सिंह के नेतृत्व में महिला मोर्चा के पदाधिकारियों ने माउंट एवरेस्ट चढ़ने वाली भारत की प्रथम महिला बछेन्द्री पाल से मिलकर उनकी राय जानी। इस दौरान बछेन्द्री पाॅल ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं की सराहना की। उन्होंने बताया कि नरेन्द्र मोदी देश के ऐसे पहले प्रधानमंत्री हैं जो सबसे निचले तबके के व्यक्ति के साथ भी एक परिवार के सदस्य की तरह बरताव करते हैं। इसलिए लोग भी उन्हें प्यार करते हैं तथा उनकी बातों को मानते हैं। वर्तमान सरकार ने कई कल्याणकारी योजनओं की शुरूआत की, महिलाओं को विशेष ध्यान देने के लिए अलग से उनके लिए कई योजनाएं चलायी जा रही है। नरेन्द्र मोदी के अहवान पर ही स्वच्छता अभियान शुरू किया गया तथा प्रत्येक घरों में शौचालय का निर्माण कराया गया। गंगा की सफाई के लिए उनका प्रयास अतुलनीय कदम है। हर नेता इतनी बारीकी और गहराई से नहीं सोच सकता है।
नरेन्द्र मोदी ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की मुहिम शुरू की जिसका व्यापक असर देखने को मिल रहा है। इससे लोगों में महिलाओं के प्रति नजरिये में बदलाव आया है तथा महिलाओं को उचित सम्मान प्राप्त हुआ है। पवर्तारोहण के सिलसिले में अक्सर उन्हें दूर दराज के क्षेत्रों में जाना पड़ता है, इस दौरान वो देखती हैं कि सरकार की योजनाओं का लाभ उन्हें भी बड़ी असानी से मिल रहा है। उज्जवला योजना का इन क्षेत्रों में व्यापक असर पड़ा है। जहाँ पहले महिलायें लकड़ी चुनने के लिए जंगलों में जाने व कोयला का गुल बनाने को मजबूर थी आज गैस से खाना पका रही हैं। पहले खाना पकाने के दौरान धँुआ से उनके स्वास्थ्य पर भी इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ता था। आज महिलायें इन योजनाओं के कारण स्वस्थ व सुखी हैं। मुद्रा योजना जैसी योजनाओं से महिलायें स्वावलंबन हो रही हैं। इस दौरान महिला मोर्चा की रेणु सिन्हा, सीमा दास, विजया लक्ष्मी, ममता सिंह तथा प्रभा सिंह उपस्थित थीं।
