
जमशेदपुर: भाजपा जमशेदपुर महानगर द्वारा महान क्रांतिकारी धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 144 वीं जयंती मनाई गई। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को बिरसानगर संडे मार्केट स्थित भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने “बिरसा मुंडा अमर रहे” एवं “भारत माता की जय” के नारे भी लगाए। मौके पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार ने राज्य स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि बिरसा मुंडा के वीरता और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है, अंग्रेजी हुकूमत के ख़िलाफ़ विद्रोह का बिगुल फूंकने वाले भगवान बिरसा ने झारखंड की संस्कृति, जल- जंगल व जमीन की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व अर्पण कर दिया। उनका सम्पूर्ण जीवन उच्चतम आदर्शों से युक्त है, उनके आदर्शों से हम सबों को प्रेरणा मिलती है। वहीं, झारखंड राज्य के 19वें स्थापना दिवस पर कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने झारखंड राज्य की दशकों पुरानी माँग बिरसा मुंडा जयंती पर पूर्ण किया। अटल जी के सपनों का झारखंड बनाने में हर झारखंडवासी संकल्पित है।


इस अवसर पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार, मिथिलेश सिंह यादव, पवन अग्रवाल, श्रीराम प्रसाद, पुष्पा तिर्की, अमरजीत सिंह राजा, काजू सांडिल्य, सत्यप्रकाश सिंह, लक्ष्मी मिर्धा, तेजेंदर सिंह जोनी समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

