
● कार्यालय खाली करने का नहीं मिला आग्रह, जोगी कहेंगे तो होगा विचार : दिनेश
● कौन ‘बड़े नेता’ के इशारे पर पूर्व सीएम रघुवर दास का पोस्टर पर चिपकाया गया कागज अपने एक सम्मानीय नेता भी चुनाव हार गए थे महानगर भाजपा ने मंच से लेकर पोस्टरों तक उन्हें सम्मान दिया, यह संस्कारों का फ़र्क : दिनेश
जमशेदपुर।
भारतीय जनता पार्टी के साकची स्थित महानगर कार्यालय के ख़ाली कराए जाने के अफवाहों का बीच गुरुवार को जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार गुरुवार को पार्टी ऑफ़िस पहुँचें और पहले जैसे ही कार्यकर्ताओं से मुलाकातें कर अन्य ज़रूरी काम पूरे किये। इधर कुछ न्यूज़ पोर्टलों के माध्यम से भाजपा से निष्काषित नेताओं का समूह कार्यालय पर कब्जा सम्बंधित समाचार वायरल करवा रहे थें। ऐसे में जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार के भाजपा कार्यालय पहुँचतें ही उस अफ़वाह पर विराम लग गया। भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार जब ऑफ़िस में थें तब पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता से निष्काषित रतन महतो कार्यालय परिसर के बाहर पहले की ही तरह धूप सेंकते दिखें। कार्यालय मामले पर भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने स्पष्ट किया कि उन्हें क्वार्टर मालिक जोगिंदर सिंह जोगी की ओर से इस आशय में किसी तरह का कोई आग्रह अबतक नहीं मिला है। गुरुवार सुबह भी जब जिलाध्यक्ष ने इस बाबत जोगिंदर सिंह जोगी से वायरल खबरों की सत्यता जानने के लिए कॉल किया तो उन्होंने भी महज़ अफ़वाह होने की पुष्टि किया। दिनेश कुमार ने कहा कि कार्यालय को लेकर निष्काषित लोगों के एक समूह द्वारा दुष्प्रचार किये जा रहे है जिस ख़बर का महानगर भाजपा खंडन करती है। कहा कि अनुशासनहीनता के कारण पिछले दिनों लगभग एक दर्ज़न लोगों को भाजपा से बाहर कर दिया गया है,उन्होंने कहाँ की 2016 में जिला अध्यक्ष बनने के पश्चात से ही सभी जिले के बड़े नेताओ को सम्मान दिया,सब से आवश्यकता अनुरूप सलाह ली।
कीचड़ उनके पास था मेरे पास गुलाल, जो भी जिनके पास था सबने दिया उछाल…
इधर भाजपा कार्यालय में लगे पोस्टरों से पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास की तस्वीरो पर कागज चिपकाने को लेकर महानगर भाजपा अध्यक्ष दिनेश कुमार ने संस्कारों का फ़र्क बताया। उन्होंने शायरी के माध्यम से निष्काषितों के एक बड़े नेता पर तंज कसा। कीचड़ उनके पास था मेरे पास गुलाल, जो भी जिनके पास था सबने दिया उछाल। दिनेश कुमार ने संकेतों में ही कहा कि निष्काषित लोगों का समूह जिस बड़े नेता का समर्थक है उक्त नेता के राजनीतिक वनवास के दौरान भी जमशेदपुर महानगर भाजपा कमिटी ने उनके सम्मान में कोई कमी नहीं किया। मंच पर आमंत्रण के साथ ही पोस्टरों पर फ़ोटो सहित सम्मान दी गयी। रघुवर दास के समर्थकों और अन्य नेताओं में इसी संस्कार और राजनीतिक शुचिता का बड़ा फ़र्क है। कहा कि राजनीति में हार और जीत तो एक कटु सत्य है। भाजपा के पराजय की जिम्मेदारी पूर्व सीएम रघुवर दास ने लिया है लेकिन अब बड़े नेता को भी भाजपा के इस हश्र की जिम्मेदारी लेनी चाहिए महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि भाजपा पूरी मज़बूती के साथ वापसी करेगी। वहीं उन्होंने दो टूक में कहा कि बहुत जल्द जिला एवं मंडल स्तरों पर बैठक आयोजित होगी जिसके बाद चुनाव में पार्टी विरोधी कृत्यों में संलिप्त कार्यकार्ताओं और सोशल मीडिया पर भाजपा विरोधी टिप्पणी करने वालों पर अनुशासनात्मक कार्यवाई करते हुए उनकी प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता समाप्त की जाएगी। दिनेश कुमार ने बताया कि जमशेदपुर के सभी विधानसभा सीटों पर भाजपा के कमज़ोर प्रदर्शन की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए 23 दिसंबर की शाम ही उन्होंने ई-मेल और व्हाट्सएप के माध्यम से अपना इस्तीफ़ा प्रदेश संगठन को प्रेषित कर दिया था। किंतु बुधवार को प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश के स्तर से उन्हें सूचित किया गया कि प्रदेश भाजपा द्वारा तत्काल प्रभाव से इस्तीफ़े को नामंजूर किया गया है और संगठन हित में कार्य करने सम्बंधित निर्देश मिले हैं।

