
जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत भाजपा के एमजीएम मंडल स्थित बेलाजुडी पंचायत के मदनाबेड़ा गांव निवासी पगरो धीवर का घर सोमवार देर रात जल गई थी। इससे काफ़ी क्षति पहुंची। इस घटना पर दुःख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार के सहायतार्थ भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी एवं भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विमल बैठा ने अत्यावश्यक पहल किया। भाजपा नेताओं ने पीड़ित परिवार को कंबल, गर्म कपड़े, खाद्य सामग्री सहित आर्थिक सहयोग मुहैया कराया। मौके पर ग्राम प्रधान जोगेंद्रनाथ धीवर, मंगल महतो, खगेन महतो समेत अन्य मौजूद थे।

