
जमशेदपुर। प्रशिक्षण वर्ग के तृतीय चरण में भाजपा जमशेदपुर महानगर अंतर्गत नौ मंडलों में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित की जाएगी। शनिवार को पूर्व जिलाध्यक्ष सह भाजपा महानगर के प्रशिक्षण प्रमुख अभय सिंह ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि 26 एवं 27 दिसंबर को महानगर के नौ मंडलों में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सुनिश्चित की गई है। जिनमें मानगो, बिस्टुपुर, गोविंदपुर, गोलमुरी, सुंदरनगर, एमजीएम, आजादनगर, बागबेड़ा एवं घाघीडीह मंडल शामिल हैं। सुबह 9 बजे से संध्या 4 बजे तक के प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ता प्रस्तावित दस विषयों पर प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण शिविर से कार्यकर्ताओं का मानसिक व बौद्धिक विकास होता है। संगठन की रीति नीति को जानने अवसर भी प्रशिक्षण शिविर होता है। उन्होंने सभी मंडल अध्यक्षों को प्रशिक्षण शिविर की सफलता हेतु शुभकामनाएं व्यक्त की है।

