Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » जमशेदपुर -BJP जिला कार्यसमिति, जनसंघकाल के नेताओं, जनप्रतिनिधि, प्रबुद्धजनों की बैठक में दीपक प्रकाश ने संघर्ष का किया आह्वान।
Breaking News

जमशेदपुर -BJP जिला कार्यसमिति, जनसंघकाल के नेताओं, जनप्रतिनिधि, प्रबुद्धजनों की बैठक में दीपक प्रकाश ने संघर्ष का किया आह्वान।

BJNN DeskBy BJNN DeskDecember 7, 2020No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर। BJP प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश के प्रस्तावित एकदिवसीय प्रवास कार्यक्रम के तहत सोमवार को लौहनगरी जमशेदपुर में आगमन हुआ। जमशेदपुर आगमन पर विभिन्न मंडलों के कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम स्थल तक के रास्ते में प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश का ढोल-नगाड़ों एवं पुष्पमालाओं के संग भव्य स्वगात किया। बिस्टुपुर स्थित तुलसी भवन में महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव की अध्यक्षता में आयोजित जिला कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास, प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व विधायक मेनका सरदार, जिला प्रभारी सुबोध सिंह गुड्डू एवं पूर्व सांसद आभा महतो ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलन करते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने वंदे मातरम गीत गाकर बैठक की शुरुआत की।

कार्यसमिति बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि झारखंड सरकार की उदासीनता व शिथिलता से जनता समस्याओं के मकड़जाल में फंस रही है। झामुमो-काँग्रेस गठबंधन की सरकार बने एक वर्ष बीतने वाले हैं, परंतु हेमन्त सरकार के पास अपनी उपलब्धि बताने को एक कार्य नही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता आक्रोशित एवं भयाक्रांत है। भाजपा कार्यकर्ता विकास विरोधी एवं भ्रष्टाचार युक्त हेमंत सरकार के विफलताओं को बेनकाब करने को तैयार है। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार देने, बेरोजगारी भत्ता, किसानों की कर्ज माफी जैसे बड़े वादे कर सत्ता में आई झामुमो ने प्रदेश की जनता के साथ छल किया है। राज्य में यूरिया की कालाबाजारी हो रही है, उग्रवाद फिरसे पैर पसारने लगा है। उन्होंने मंडल अध्यक्षों से 10 दिसंबर तक कमिटी गठन करने एवं शक्ति केंद्र की घोषणा करने का निर्देश दिया। वहीं, उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर पूरे प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ता सरकार की विफलताओं व को जनता के बीच ले जाएंगे।

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा साधारण दल नहीं है इसका मिशन है सांस्कृतिक राष्ट्रवाद। केंद्र सरकार की उपलब्धि पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि जम्मू की जिस तरह से जम्मू कश्मीर में धारा 370, 35ए समाप्त होने से एक परिवार का आतंक खत्म हुआ। उसी प्रकार नई कृषि नीति से देश के किसानों को जड़ जमा चुकी बिचौलियों के जाल से आजादी मिलेगी। कहा कि किसान नीति देश के किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त व सक्षम बनाने के उद्देश्य से लाई गई है। नई कृषि नीति में किसान को अपने उत्पाद को अपने मनपसंद स्थानों पर बेचने का विकल्प मिला है। जहाँ न्यूनतम समर्थन मूल्य अतार्थ ‘एमएसपी’ एवं मंडी की व्यवस्था पूर्व की तरह बनी रहेगी। किसान आंदोलन पर उन्होंने कहा कि किसानों के नाम पर सभी मोदी विरोधी एकजुट हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं देश को कमजोर करने में बाहरी शक्तियां जोर लगा रही है, ऐसे में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी ज्यादा बढ़ जाती है। कहा कि  हेमंत सरकार किसानों के नाम पर राजनीति कर हितैषी बनने का ढोंग कर रही है, परंतु सत्ता में आते ही राज्य के 22 लाख किसानों को सशक्त बनाने वाली मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना बंद कर दी। बीते एक वर्षों में हेमंत सरकार की उपलब्धि ध्वस्त कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार, नक्सलवाद, बढ़ते बलात्कार, बेरोजगारी है। प्रदेश की जनता एक वर्ष के शासन में खुदको ठगा हुआ महसूस कर रही है। भाजपा झामुमो-काँग्रेस के आतंक को खत्म करने हेतु संकल्पबद्ध है।

 

जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि सरकार रोजगार के मुद्दों पर मौन धारण किये हुए हैं। सुरदा माइंस बंद है। मुख्य सचिव के एनओसी नहीं देने से चलती हुई माइंस बंद पड़ी है। राखा माइंस पूर्व भाजपा सरकार के दौरान खुला जिससे स्थानीय हजारों युवाओं को रोजगार मिला। वहीं, चपड़ी माइंस बंद रहने से बीस से 22 हजार युवक बेरोजगार हैं। झामुमो-काँग्रेस सरकार को झारखंड के लिए कैंसर बताते हुए कहा कि ऐसी संवेदनहीन सरकार रहने से झारखंड की जनता का कभी भला नहीं हो सकता। आज ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की स्थिति चरमरा गई है, विद्युत कनेक्शन के शुल्क बढ़ा दिए गए है। जनता को सुंदर ट्वीट से संतोष करना पड़ रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में झारखंड सहित अन्य प्रदेशों में भाजपा का परचम लहराएगा।

 

बैठक को पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने भी संबोधित किया। बैठक के अंतिम समय में दिवंगत भाजपा के कार्यकर्ताओं की आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन रखकर प्रार्थना की गई।

 

माहिला कार्यकर्ताओं की रही विशेष भागीदारी: भाजपा के महिला कार्यकर्ताओं ने शामिल हुए नेताओं व कार्यकर्ताओं को तिलक लगाकर एवं पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। वहीं, बैठक के शुभारंभ में वंदे मातरम गान किया।

 

दिनभर चले बैठकों के दौर में प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने पूर्व विधायक, सांसद, जिला पदाधिकारी, जनसंघकाल के नेताओं से संवाद, जनप्रतिनिधियों से संवाद एवं प्रबुद्धजनों से सीधा संवाद किया। बैठकों में मंच संचालन महामंत्री अनिल मोदी एवं महामंत्री राकेश सिंह ने संयुक्त रूप से किया।

 

बैठक के दौरान प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी, राजकुमार सिंह, राणा डे, संजीव कुमार, मिथिलेश सिंह यादव, रमेश हांसदा, कुलवंत सिंह बंटी, कल्याणी शरण, गुरुदेव सिंह राजा, पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, ब्रह्मदेव नारायण शर्मा, राम बाबू तिवारी, चंद्रशेखर मिश्रा, नंदजी प्रसाद, दिनेश कुमार, जिला पदाधिकारी में संजीव सिन्हा, बारी मुर्मू, प्रदीप महतो, सुधांशु ओझा, बबुआ सिंह, अनिल मोदी, जितेंद्र राय, मंजीत सिंह, पुष्पा तिर्की, पप्पू सिंह, राजीव सिंह, प्रेम झा, बोलटू सरकार, नारायण पोद्दार, कौस्तव रॉय, मणि मोहन्ती, बिनोद सिंह, राकेश बाबू समेत मंडल अध्यक्ष सुरेश शर्मा, संतोष ठाकुर, ध्रुव मिश्रा, बबलू गोप, हेमंत सिंह, दीपक झा, संजय तिवारी, राजेश सिंह, प्रशांत पोद्दार, बरजंगी पांडेय, विनोद राय, अमरेंद्र पासवान, फातिमा शाहीन, संजय कुमार सिंह, संदीप शर्मा बॉबी, चंचल चक्रवर्ती, रविन्द्र नाथ सरदार, हलदर दास, सुदीप कुमार डे, हेमेंद्र जैन, त्रिदेव चटराज, दीपक पॉल, पवन सिंह, सुनील सिंह मुंडा, शांतनु मुखर्जी, मंटू चरण दत्ता एवं प्रधान महतो समेत सभी मंडलों के पूर्व अध्यक्ष उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

NEW DELHI NEWS: वरिष्ठ नागरिकों के लिए ‘एल्डरलाइन 14567’ बनी वरदान, 5 लाख से अधिक लोगों ने ली प्रतिज्ञा

July 16, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: एफटीएस जमशेदपुर चेप्टर की अहम बैठक संपन्न, सत्र 2026-27 के विज़न और नई कार्ययोजना पर मुहर

July 16, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: माय भारत पोर्टल पर युवाओं के पंजीकरण को लेकर अहम बैठक, उपायुक्त ने दिए निर्देश

July 16, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.