Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » जमशेदपुर -जुगसलाई विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं के सम्मान और स्वाभिमान की लड़ाई को पूरी तरह से तैयार : विमल बैठा
Top Stories

जमशेदपुर -जुगसलाई विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं के सम्मान और स्वाभिमान की लड़ाई को पूरी तरह से तैयार : विमल बैठा

BJNN DeskBy BJNN DeskNovember 1, 2019No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर।

भारतीय जनता पार्टी के जुगसलाई विधानसभा सीट पर अबकी कमल खिलाने को कार्यकर्ता पूरी तरह से कमर कस चुके हैं। पिछले एक माह में भाजपा के कई मंडल अध्यक्ष सार्वजनिक रूप से गठबंधन प्रत्याशी के विरोध में मुखर होकर बग़ावत का ऐलान कर चुके हैं। वहीं लगातार भाजपा के कई नेताओं ने पार्टी जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार से मिलकर जुगसलाई विधानसभा सीट से अपनी दावेदारी प्रस्तुत किये है। इस कड़ी में भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष विमल बैठा ने भी चुनावी रण में उतने की तैयारियां शुरू कर दी है। विमल बैठा बीते चार सालों से जुगसलाई विधानसभा अंतर्गत मंडल क्षेत्रों में विशेष रूप से सक्रिय है। स्थानीय विधायक सह मंत्री की बेरुखी से क्षेत्र के भाजपाई त्रस्त हैं। कार्यकर्ताओं की उपेक्षा के ख़िलाफ़ विमल बैठा अबकी चुनावी दंगल में उतरने का मन बना चुके हैं। विमल बैठा ने शुक्रवार सुबह भाजपा कार्यालय में महानगर जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार से मिलकर जुगसलाई विधानसभा से अपनी दावेदारी पेश करते हुए पार्टी नेतृत्व से इसपर विचार करने का निवेदन किया। बकौल विमल क्षेत्र के कार्यकर्ता गठबंधन प्रत्याशी सह वर्तमान विधायक की कार्यसंस्कृति से निराश हैं। मंत्री बनने के बावजूद भी स्थानीय विधायक का भाजपा कार्यकर्ताओं और मंडल अध्यक्षों से समंवय का अभाव है। विमल बैठा ने कहा कि अगर पार्टी अवसर दे तो निश्चित ही भाजपा कार्यकर्ताओं के समर्थन और जनता के प्यार के बदौलत इसबार जुगसलाई विधानसभा की सीट भाजपा की झोली में जाना तय है। विमल बैठा जुगसलाई विधानसभा के ग्रामीण और शहरी मंडलों में जबरदस्त सक्रिय हैं। गाँव और शहरी इलाकों की छोटी बड़ी समस्याओं को लेकर भी लगातार समाधान का प्रयास करते हैं। शैक्षणिक योग्यताओं पर गौर करें तो राजनीतिक विज्ञान में मास्टर्स की डिग्री हासिल किया है। वहीं बीएड के अलावे एमए, कंप्यूटर साइंस में डिप्लोमा की डिग्री हासिल किए है। राजनीतिक सक्रियता के बावजूद उच्च शिक्षा के प्रति दिलचस्पी बरकरार है। को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज से एलएलबी की पढ़ाई कर रहे हैं। विदित हो की इसी वर्ष जनवरी माह में विमल बैठा को भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अधिवेशन में देश के सर्वश्रेष्ठ मोर्चाध्यक्ष का गौरव प्राप्त हुए है। वहीं सीएम रघुवर दास, संगठन महामंत्री धर्मपाल जी और प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ से मिलकर भी पिछले दिनों विमल बैठा ने जुगसलाई सीट पर गठबंधन पर विचार करने का आग्रह किया है। कहा कि भाजपा कार्यकार्ताओं से रायशुमारी के बाद ही जुगसलाई सीट पर गठबंधन तय हो ताकि मिशन 65 प्लस के चुनावी लक्ष्य में हर हाल में जुगसलाई विधानसभा सीट भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में हो।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

TEAM BJNN

Related Posts

RAILWAY NEWS: पुणे-मुंबई से बिहार के लिए 11 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, पटना-मुजफ्फरपुर से रक्सौल-सहरसा तक सुविधा

November 6, 2026

SOUTH INDIA RAILWAY NEWS: दक्षिण भारत से बिहार के लिए 11 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, पटना-दानापुर से दरभंगा-सहरसा तक मिलेगी सुविधा

November 6, 2026

RAILWAY NEWS: अहमदाबाद और उधना से बिहार के लिए 7 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, दरभंगा-मधुबनी-जयनगर तक मिलेगी सुविधा

November 6, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.