Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » जमशेदपुर -भाजपा ने निकाली आभार यात्रा, वंदेमातरम जय श्रीराम के जयघोष से गूँजा जमशेदपुर
Top Stories

जमशेदपुर -भाजपा ने निकाली आभार यात्रा, वंदेमातरम जय श्रीराम के जयघोष से गूँजा जमशेदपुर

BJNN DeskBy BJNN DeskMay 24, 2019No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

● सांसद विद्युत वरण महतो ने हाथ जोड़ जताया जनता का आभार, कहा मैं आपका सेवक हूँ, आशीर्वाद बनाये रखें

जमशेदपुर।

भारतीय जनता पार्टी को मिले प्रचंड जनादेश से उत्साहित कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जमशेदपुर में विशाल जुलूस निकाला। आम जनता, भाजपा समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के समर्थन और सहयोग के लिए भारतीय जनता पार्टी के जमशेदपुर महानगर कमिटी द्वारा उक्त यात्रा का आयोजन किया गया जिसे ‘आभार यात्रा’ का नाम दिया गया। यात्रा में लगातार दूसरी बार सांसद बनें एनडीए प्रत्याशी विद्युत वरण महतो मुख्यरूप से सम्मिलित हुए। सुबह दस बजे से ही पार्टी के साकची स्थित प्रधान चुनावी कार्यालय के बाहर कार्यकर्ता जश्न मनाते दिखें। इसके बाद सांसद के पहुँचते ही कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया। विजयी सांसद के संग सेल्फ़ी लेने और फ़ोटो खिंचाने की भी होड़ लगी रही। कार्यकर्ताओं ने सांसद को लड्डू ख़िलाकर जीत की बधाई दी। इसके बाद सुबह क़रीब साढ़े दस बजे आभार यात्रा की शुरुआत पार्टी कार्यालय से हुई। भाजपा ने खुली जीप को फ़ूल-मालाओं से सजाया था जिसपर कमल के पुष्प भी सजाए गए थे। उक्त जीप पर सांसद विद्युत वरण महतो सवार हुए। उनके संग भाजपा चुनाव संचालन समिति के मुरलीधर केडिया, भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ल, महिला आयोग की अध्यक्ष कल्याणी शरण, खादी बोर्ड के सदस्य कुलवंत सिंह बंटी, पूर्व जिलाध्यक्ष नंदजी प्रसाद जीप पर सवार थें। आभार यात्रा पार्टी ऑफ़िस से शुरू हुई और साकची गोलचक्कर से होती हुई भालूबासा चौक पहुँची। यहाँ पार्टी के सीतारामडेरा मंडल की ओर से विजयी सांसद का भव्य अभिनंदन किया गया। यहाँ जुलूस के स्वागत के लिए भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के द्वारा ठंडे पानी और शर्बत का प्रबंध किया गया था। यहाँ से आभार यात्रा आगे बढ़ती हुई एग्रिको गोलचक्कर पहुँची जहाँ बारीडीह मंडल ने ज़ोरदार स्वागत और पुष्प वर्षा किया। यहां से आगे बढ़ते हुए सांसद आकाशदीप प्लाज़ा होते हुए गोलमुरी गोलचक्कर पहुँचें। गोलमुरी चौक पर भाजपा के गोलमुरी मंडल ने फ़ूल और गुलदस्ता से सांसद का भव्य स्वागत किया। सांसद ने आम जनता को भी हाथ जोड़कर अभिवादन किया। इसके बाद उन्होंने गोलमुरी हनुमान मंदिर में पूजार्चना किया। यहाँ से आगे बढ़ते हुए आभार यात्रा भाजपा के साकची जिला कार्यालय होते हुए बिष्टुपुर के बाग-ए-जमशेद गोलचक्कर और जुस्को टाउन ऑफिस होते हुए बिष्टुपुर पहुँची। इस दौरान वहाँ स्थानीय मंडल अध्यक्ष सुरंजन राय तथा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष नीरू सिंह की अगुआई में सांसद का स्वागत हुआ। सांसद ने कार्यकर्ताओं को गुलाब का फ़ूल भेंटकर कृतज्ञता ज़ाहिर किया। इसके बाद यात्रा बिष्टुपुर से पी एंड एम मॉल होती हुई वापस साकची में भाजपा के चुनावी कार्यालय पहुँचकर संपन्न हुई। आभार यात्रा के दौरान सैकड़ों मोटरसाइकिल पर सवार भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में पार्टी का ध्वज लिए शामिल हुए। पूरे यात्रा के दौरान वंदेमातरम और जय श्रीराम के गगनभेदी उद्घोषों से माहौल काफ़ी उत्साह और जोश से भरपूर रहा। इस दौरान दो भारी वाहनों पर लाउडस्पीकर से भाजपा और मोदी सरकार के पक्ष में गानें बजते रहें। हिंदुस्तान में रहना होगा, तो वंदेमातरम कहना होगा गीत के अलावे बच्च-बच्चा राम का, मातृभूमि के काम का सरीख़े गानों पर भाजपा कार्यकर्ता खुशियों में खूब झूमते दिखें। वहीं आभार यात्रा के दौरान खुली जीप पर सवार सांसद विद्युत वरण महतो एवं भाजपा नेताओं ने आम जनता को हाथ हिलाकर अभिवादन किया। सांसद श्री महतो ने जमशेदपुर की जनता को चुनावी जनादेश के लिए हाथ जोड़कर आभार जताया। उन्होंने कहा की वे पहले भी जमशेदपुर में जरूरतमंदों के सेवक थें और आगे भी रहेंगे। कहा कि किसी ग़रीब और कमज़ोर का भाई-भतीजा बनकर सेवा करने में जो सुख और सुकून मिलता है वह कहीं और नहीं मिलता। सांसद ने कहा कि वर्ष 2014 में भी जनता ने उनपर विश्वास जताकर देश के सर्वोच्च सदन में भेजा था जहाँ उन्होंने पूरी क्षमता से जमशेदपुर के हितों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को रखकर समाधान के लिए हर संभव प्रयास किया। सांसद ने अपनी प्राथमिताएँ दुहराते हुए कहा कि युवाओं को उच्च शिक्षा और रोज़गार के लिए अन्य प्रदेशों में पलायन ना करना पड़े इसके लिए ये कारगर प्रयास करेंगे। कहा कि नए एयरपोर्ट के बनते ही जमशेदपुर भारत के अन्य राज्यो से एयर कनेक्टिविटी के माध्यम से जुड़ जाएगा। वहीं टाटा मोटर्स की तर्ज़ पर कुछ और ऑटोमोबाइल कंपनियों को जमशेदपुर में स्थापित करने के लिए सरकार के स्तर पर हर संभव प्रयास किये जायेंगे। इन दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने जमशेदपुर की जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने इस जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं की सेवा और समर्पण भावना को दिया। कहा कि हमने एक टीम के रूप में बेहतरीन काम किया। आपसी समन्वय और सहयोग ही भाजपा को अन्य पार्टियों से भिन्न करता है। दिनेश कुमार ने एनडीए गठबंधन में शामिल आजसू, जदयू और लोजपा के कार्यकर्ताओं को भी धन्यवाद कहा। मौके पर प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ल ने कहा कि यह जीत अभूतपूर्व है। देश ने धर्म और जाति भेद से उठकर भाजपा और मोदी जी में अपना विश्वास दिखाते हुए, राष्ट्रवाद-विकास के लिये वोट किया है। आभार यात्रा के दौरान विशेष रूप से जितेंद्रनाथ मिश्रा, राजकुमार सिंह, मिथिलेश सिंह यादव, अनिल सिंह, मनोज सिंह, हलधर नारायण साह, भूपेंद्र सिंह, संजीव कुमार, मधुलिका मेहता, प्रीति सिन्हा, ज्योति अधिकारी, नीलू झा, अनिल मोदी, चंद्रशेखर गुप्ता, राजन सिंह, बिमल बैठा, काजू सांडिल्य, अंकित आनंद, अमरजीत सिंह राजा, राकेश सिंह, बिमल जालान, कमल किशोर, संतोष शार्दूल, बिनोद गुप्ता, मुकेश शर्मा, उमाशंकर सिंह, इंद्रजीत सिंह, रौशन कुमार, मुन्ना खान समेत सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता शामिल थें।

 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: पूर्वी सिंहभूम में आपूर्ति विभाग की बड़ी बैठक, अयोग्य राशन कार्ड धारकों पर गिरेगी गाज

July 27, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: टाटा स्टील रैकेट्स स्पोर्ट्स फेस्ट 2026 के दूसरे संस्करण का भव्य समापन, 365 खिलाड़ियों ने दिखाया दम

July 27, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर मैनेजमेंट एसोसिएशन की वार्षिक आम बैठक संपन्न, चैतन्य भानु ने प्रस्तुत किया लेखा-जोखा

July 27, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.