जमशेदपुर।
भारतीय जनता पार्टी के जमशेदपुर महानगर जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने 70वें गणतंत्र दिवस के गौरवपूर्ण मौके पर शहर के कई प्रमुख स्थानों पर ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने कुल एक दर्जन से अधिक आयोजनों पर झंडोत्तोलन कर लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दिए। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा भारतीय संविधान का सम्मान और अपने मौलिक अधिकारों तथा कर्तव्यों के प्रति समर्पित रहना ही गणतंत्र है। उन्होंने लोगों को सेवा परमोधर्मः का संदेश देते हुए कहा कि सभी इस गणतंत्र संकल्प लें कि वे दीन हीन एवं समाज के वंचितों के हितार्थ सदैव ईमानदारी से प्रयास करेंगे। सुबह से पूर्वाह्न 11:00 बजे तक क़रीब लगातार विभिन्न कार्यक्रमों में ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान उन्होंने भाजपा बिरसानगर मंडल कार्यालय, बिष्टुपुर स्थित चुना साह बाबा मज़ार, भुइयांडीह नंदनगर बॉयज क्लब,भाजपा गोलमुरी मंडल कार्यालय, इंकैब केरला पब्लिक स्कूल गोलमुरी, गुरु घासीदास भवन नामदाबस्ती, आर्चरी ट्रेनिंग सेंटर बर्मामाइंस, दुकानदार संघ आजाद मार्केट टेल्को, नव युवक संघ रिफ्यूजी कॉलोनी में ध्वजारोहण किया। मौके पर विभिन्न संस्थानों के आयोजनकर्ता समेत काफ़ी संख्या में लोग मौजूद थे।




