
जमशेदपुर।भारतीय जनता मोर्चा के विधानसभा संयोजक अजय सिन्हा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि बिरसानगर जोन नंबर 8 की जनता वर्षों से जुस्को द्वारा संचालित मोहरदा जलापूर्ति योजना से पीने के पानी के लिए तरस रही थी। जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय के प्रयास से आज जुस्को के अधिकारियों के द्वारा पानी के पाइप बिछाने की प्रक्रिया का शिलान्यास किया गया। जिससे क्षेत्र की जनता में हर्षोल्लास का माहौल यह तथा लोगों ने इसके लिए विधायक के प्रति आभार प्रकट किया है। इस शिलान्यास कार्यक्रम के अवसर पर भारतीय जनता मोर्चा के जिला मंत्री विकास कुमार, बिरसानगर मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर राव, महिला नेत्री रीता मुखर्जी, राजू मास्टर, सहित क्षेत्र की सैकड़ों जनता के साथ भारतीय जनता मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

