
जमशेदपुर.
सूबे की रघुवर सरकार द्वारा बिरसा मुंडा जेल को बिरसा मुंडा संग्रहालय के रूप में विकसित करने की योजना के आलोक में पूर्वी सिंहभूम जिले में जिलास्तर पर संग्रहित की गई पवित्र मिट्टी बुधवार को रांची भेजी गयी। जमशेदपुर से आदिवासी समाज की बारी मुर्मू एवं काजू शांडिल्य की अगुआई में ज़िले भर के दस बसों में सैकड़ों आदिवासी समाज के लोग पवित्र मिट्टी को लेकर राँची रवाना हुए। बस को उप विकास आयुक्त बी. माहेश्वरी समेत प्रशासनिक अधिकारियों के अलावे भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार की मौजूदगी में हरि झंडी दिखाकर रवाना किया गया। राँची पहुंचकर उक्त मिट्ठी कलश यात्रा सूबे के मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास संग बिरसा मुंडा जेल की ओर रवाना हुई जहाँ मिट्टी को भगवान बिरसा मुंडा की बेदी के लिए समर्पित किया गया।

