जमशेदपुर।असुरक्षा आदि विषयों को लेकर बस्ती विकास समिति का एक प्रतिनिधि मंडल समिति के अध्यक्ष खेमलाल चौधरी के नेतृत्व में वरीय आरक्षी अधीक्षक श्री अनुप बिरथरे से मुलाकात की।ज्ञापन के माध्यम से समिति ने शहर में बढ़ती अपराधिक घटनाओं-चोरी,छिनतई,जुआ,नशाखोरी,यातायात व्यवस्था व सड़क दुर्घटनाओं पर चिन्ता व्यक्त करते हुए ठोस कदम उठाए जाने का आग्रह किया है।शहर में पिछले दिनों चोरी की घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है। एग्रीको,टेल्को,मानगो,सोनारी व बागबेडा आदि क्षेत्रों में चोरियां हुई, किन्तु चोर पकड़े नहीं गए।बस्तियों में अवैध शराब की बिक्री धडल्ले से हो रही है। जुआ, गांजा,स्मैक आदि के युवा वर्ग शिकार हो रहे हैं।इस पर कारवाई की सख्त जरूरत है।नो पार्किंग के समय का अनुपालन नही हो रहा है।जब तब बड़े वाहन शहर में दिखाई पडते हैं।टाटा नगर स्टेशन पुल पर रात्रि में बड़े वाहन बेरोक टोक चलते हैं। इस पर रोक लगनी चाहिए । शहर में इन दिनों पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली हो रही है। बिषटूपुर व साकची में यह काम संगठित रूप से हो रहा है,इस पर लगाम लगाने की जरुरत है।साइबर क्राइम इन दिनों जमशेदपुर पैर पसार रहा है। कई लोगों के बैंक खातों से पैसे निकाल लिए जा रहे हैं।इस पर अविलंब ध्यान देने की जरूरत है।प्रतिनिधि मंडल ने इस तरह कई छोटी बडी घटनाओं के बारे में पुलिस अधीक्षक को बताया उन्होंने समिति को आश्वस्त करते हुए कहा कि निश्चित रूप से इसे गंभीरता से लेते हुए ठोस कार्रवाई करेंगे ।



