
JAMSHEDPUR


भाजमो बारिडीह मंडल की महत्वपूर्ण बैठक बारीडीह मंडल अध्यक्ष विजय नारायण सिंह की अध्यक्षता में बारीडिह 10 नम्बर बस्ती में आयोजित कि गई । बैठक में क्षेत्र के सभी मुलभुत समस्याओं पर चर्चा हुई और साथ ही क्षेत्र में संगठन को सुदृढ़ बनाते हुए बारीडीह मंडल क्षेत्र के 10 नम्बर बस्ती की स्थानीय समिति का गठन किया गया । जिसमें सर्वसम्मति से दिनेश कुमार को अध्यक्ष, रामाधार यादव को महासचिव और अजय रजक जी को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस बैठक मे जिला अध्यक्ष सुवोध श्रीवास्तव जी मंडल प्रभारी, सह जिला कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद जी, बारीडीह मंडल महासचिव मार्टिन, उपाध्यक्ष मृत्युंजय पांडे और स्थानीय बहुत कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस बैठक का आयोजन 10 न. बस्ती से बारीडीह मंडल उपाध्यक्ष श्री राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में और उनके आवास पर आयोजित किया गया ।

